देश

हवाई जहाज से मुफ्त में तीर्थ यात्रा, जानें कौन-कौन ले सकता है शिवराज सरकार की इस योजना का लाभ

Bhopal: मध्य प्रदेश सरकार अब बुजुर्गों के लिए एक खास योजना लेकर आई है. योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार हवाई जहाज से निःशुल्क तीर्थ दर्शन कराने जा रही है. इसके लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लाई जा रही है, जिसके द्वारा कम समय में विभिन्न तीर्थों के दर्शन किये जा सकेंगे. हालांकि इस योजना के तहत कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा.

इस उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा योजना का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों के लिए लाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ 65 साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों को मिलेगा. 21 मई से 19 जुलाई के बीच मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई जहाज से तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे. वहीं 65 साल से अधिक उम्र की शर्त के अलावा इस योजना के पात्र वही बुजुर्ग होंगे जो आयकर दाता नहीं हैं.

योजना के लिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए यात्रा करने वाले बुजुर्गों के पास कुछ चीजों का होना जरूरी है इनमें आधार कार्ड सबसे प्रमुख है. इसके अलावा उनकी सेहत से जुड़ी जरूरी दवाइयां, बदलने के लिए कपड़े और तौलिया के अतिरिक्त कंघी जैसे जरूरी सामान उन्हें अपने साथ रखना होगा. सामान रखने के लिए 15 किलोग्राम वाले चेक इन वन बैग और 7 किलोग्राम वाले हैंडबैग ले जाने की इजाजत दी गई है.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर उत्साह, एक करोड़ से ज्यादा बहनों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस तरह होगा चयन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के बारे में जानकारी देते हुए इसके अधिकारी रामदेवरा ने बताया कि तीर्थ दर्शन के लिए जाने वाले प्रत्येक विमान में 33 सीटें होंगी. जिसमें से 32 पैसेंजर जिले से भेजे जाएंगे. इसके अलावा बुजुर्ग यात्रियों की देख रेख के लिए एक अधिकारी सहायक के रूप में हमेशा उनके साथ रहेगा.

यात्रा के लिए चयन प्रक्रिया को लेकर उन्होंने बताया कि इसके लिए यात्री को सबसे पहले आवेदन करना होगा. उसके बाद जिला कलेक्टर द्वारा यात्रियों का चयन किया जाएगा. एक परिवार से केवल एक ही बुजुर्ग इस योजना का लाभ ले सकता है. वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा के टिकट को लेकर आईआरसीटीसी को जिम्मेदारी दी गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 seconds ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

4 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

33 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

36 minutes ago