देश

1100 साल पुराने ऐतिहासिक मठ में खूनी तांडव! कमरे में बंद किए गए दूसरे साधु, महंत देवानंद महाराज की गर्दन रेतकर बेरहम हत्या

Kota News: राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज, खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित करीब 1100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक और पौराणिक ‘चंद्रेसल मठ’ में शुक्रवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने घुसकर मठ के मुख्य महंत देवानंद महाराज की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खूनी वारदात के बाद पूरे कोटा संभाग में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है और साधु-संत समाज में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

रात के अंधेरे में घुसे शिकारी

प्रारंभिक जांच और इनसाइड इनपुट के मुताबिक, यह पूरी वारदात शुक्रवार की देर रात तब अंजाम दी गई जब पूरा मठ परिसर गहरी नींद में सो रहा था. महंत देवानंद महाराज और एक अन्य साधु नंदनवन महाराज अपने-अपने कमरों में विश्राम कर रहे थे.

इसी दौरान कुछ अज्ञात शातिर बदमाश दीवार फांदकर मठ के भीतर दाखिल हुए. बदमाशों ने बेहद सोची-समझी साजिश के तहत सबसे पहले नंदनवन महाराज के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि वे मदद के लिए शोर न मचा सकें.

गर्दन और पीठ पर किए ताबड़तोड़ वार

दूसरे साधु को बंधक बनाने के बाद हत्यारे सीधे महंत देवानंद महाराज के कमरे में घुसे. इससे पहले कि महंत कुछ समझ पाते या आत्मरक्षा में कोई कदम उठाते, हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. बदमाशों ने उनकी गर्दन और पीठ पर कई गहरे और जानलेवा वार किए, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण महंत देवानंद महाराज की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- सचिन का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त लेकिन चूक गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! टीम इंडिया में एंट्री करने वाले वैभव सूर्यवंशी किस खिलाड़ी से रह गए पीछे?

1100 साल पुराने मठ की मर्डर मिस्ट्री

मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले के रजवाना गांव के रहने वाले देवानंद महाराज पिछले चार वर्षों से इस ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ की गद्दी संभाल रहे थे और धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहे थे. सुबह जब इस खूनी खेल का पता चला, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बोरखेड़ा थाना पुलिस और आला अधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे.

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) की टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हैं. हालांकि, अभी तक हत्या के असली कारणों (लूटपाट या आपसी रंजिश) का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

14 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

17 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

32 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

32 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

33 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

47 minutes ago