देश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC सांसद और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, क्या थामेंगी बीजेपी का दामन?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके अचानक लिए गए इस फैसले को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

कोयल मल्लिक, जिन्हें बंगाली सिनेमा की “टॉली-क्वीन” के नाम से भी जाना जाता है, ने राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी. पत्र में उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे रही हैं और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया. साथ ही उन्होंने सदन के अधिकारियों और सभी सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया.

खास बात यह है कि कोयल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के तौर पर अभी ज्यादा समय भी पूरा नहीं किया था. उन्होंने 6 अप्रैल को ही सांसद पद की शपथ ली थी और करीब 101 दिन बाद 16 जुलाई को इस्तीफा दे दिया. हालांकि, उन्होंने अपने फैसले के पीछे कोई वजह नहीं बताई है. राज्यसभा चेयरमैन को भेजे गए पत्र में भी इस्तीफे का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है.

TMC के चार राज्यसभा सांसदों ने छोड़ा पद

कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले सांसदों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं.

इन नेताओं के इस्तीफे के बाद बंगाल की राजनीति में लगातार चर्चाएं चल रही थीं कि पार्टी के कुछ और नेता भी अलग रास्ता चुन सकते हैं. हालांकि, कुछ समय पहले कोयल मल्लिक के इस्तीफे की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में उसे गलत बताया गया था. अब उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों को और बल मिल गया है.

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के पास पहले 13 सांसद थे, लेकिन चार सदस्यों के इस्तीफे के बाद अब पार्टी की संख्या घटकर 9 रह गई है.

क्या BJP में शामिल होंगी कोयल मल्लिक?

कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर हो रही है. इससे पहले इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने न सिर्फ राज्यसभा की सदस्यता छोड़ी थी, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के पदों से भी दूरी बना ली थी. बाद में तीनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और बीजेपी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल किया.

अब राजनीतिक जानकार कोयल मल्लिक के कदम को भी इसी घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, इस्तीफे के बाद कोयल मल्लिक को दिल्ली में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर देखा गया, जिसके बाद उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

हालांकि, अभी तक कोयल मल्लिक ने अपने भविष्य की राजनीतिक योजना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि वह आगे किस रास्ते पर जाएंगी. लेकिन उनका इस्तीफा बंगाल की राजनीति में एक नए बदलाव की ओर जरूर इशारा कर रहा है.

ये भी पढ़ें- कोलकाता में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, सुरुचि संघ की ‘खूंटी पूजा’ के साथ बजा शंखनाद; इस बार भी दिखेगी अनूठी थीम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

42 seconds ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

16 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

31 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

50 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago