देश

गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Janmashtami 2025: देशभर के लोगों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह दिख रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी.

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. धर्म, नीति और लोक कल्याण के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हर भारतीय को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.”

राजनाथ सिंह ने लिखा पोस्ट

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही मेरी भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना है.”

नितिन गडकरी ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में उमंग, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण को किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “सर्वजनीन गुरु कृष्ण को मेरा नमन! भगवान श्री कृष्ण के पावन जन्मोत्सव पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.” कृष्ण, समस्त ब्रह्मांड के आधार, चंचल और परम योगी, ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी’! बांसुरी वादक सभी के जीवन में प्रेम, करुणा और भक्ति का संचार करें और संपूर्ण सृष्टि का कल्याण करें, यही मेरी प्रार्थना है. जय श्री कृष्ण!”

पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों के लिए की प्रार्थना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं भगवान श्री कृष्ण से आप सभी के सुखी, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है, उनका आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

36 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

60 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago