Bharat Express DD Free Dish

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में उमंग, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर पूरे देश में भक्ति और उल्लास का माहौल है. पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. मथुरा में प्रशासन ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था.

Ganesh Chaturthi 2025, PM Modi, Draupadi Murmu, President

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को पूरे देश में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिरों में विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और रात्रि पूजन का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने भी देशावासियों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के महत्व को रेखांकित किया.

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-

“सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं. आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. जय श्रीकृष्ण!”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी. राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें लिखा-

“जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए सभी प्राणियों के हित में लगे रहने का मार्ग दिखाया है.”

ये भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मथुरा में सख्त सुरक्षा व्यवस्था

श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में इस अवसर पर लाखों भक्तों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. पूरे शहर को चार जोन और 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है. सुरक्षा के लिए पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read