देश

Kulagadh Bridge: 24 घंटे बाद भी नहीं बनी राह, रस्सियों के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण; गुंजी में फंसा कैलास मानसरोवर दल

Kulagadh Bridge Pithoragarh:  पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में कुलागाड़ के पास वैली ब्रिज टूटने के 24 घंटे बाद भी वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं हो सका है. इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के सामने आवाजाही का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. नदी पार करने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर रस्सियों का सहारा लेने को मजबूर हैं. पुल टूटने के बाद क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं.

एसडीआरएफ, सेना और पुलिस संभाल रही मोर्चा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, सेना और पुलिस के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं. जवान ग्रामीणों और अन्य लोगों को जोखिम भरे स्थान से सुरक्षित तरीके से आवाजाही कराने में सहयोग कर रहे हैं. प्रशासन की टीम भी वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में जुटी है, ताकि जल्द से जल्द संपर्क बहाल किया जा सके.

बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किल

धारचूला क्षेत्र में देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है. बारिश के चलते वैकल्पिक मार्ग बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं. लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण मौके पर काम कर रहे सुरक्षा बलों और प्रशासनिक टीम को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: 21 राज्यों में कुदरत का मेगा अटैक, 75 की स्पीड से आएगा बवंडर! अगले 14 घंटे बहुत भारी

कैलास मानसरोवर यात्रा का दल गुंजी में फंसा

कुलागाड़ में वैली ब्रिज टूटने और सड़क बंद होने का असर कैलास मानसरोवर यात्रा पर भी पड़ा है. यात्रा का नौवां दल वापसी के दौरान मार्ग बाधित होने के कारण गुंजी में फंस गया है. दल को बुधवार देर शाम धारचूला पहुंचना था, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण यात्रियों को गुंजी में ही रोक दिया गया.

जल्द मार्ग खोलने का प्रयास

प्रशासन की प्राथमिकता स्थानीय लोगों के साथ कैलास मानसरोवर यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही बहाल करना है. अधिकारियों के अनुसार वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का काम जारी है. मौसम और नदी के बढ़े जलस्तर के बीच प्रशासन जल्द से जल्द रास्ता तैयार करने के प्रयास में जुटा है. फिलहाल ग्रामीणों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago