देश

Kulgam Encounter: कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों के Operation Akhal में 4 आतंकी ढेर, इनमें से एक पहलगाम हमले के बाद हिट-लिस्ट में था, अन्य की तलाश जारी

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में चल रहे ‘ऑपरेशन अखल’ (Operation Akhal) में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया है. इससे पहले शनिवार को सेना ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में एक आतंकी हारिस नजीर डार की पहचान हुई, जो पुलवामा का निवासी था और सी-कैटेगरी का आतंकी माना जाता था.

हारिस उस 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था. उसके पास से एक AK-47 राइफल, मैगजीन, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ. दूसरे आतंकी की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ, जिसे श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

रात के लिए ऑपरेशन रोक दिया गया

मुठभेड़ (Kulgam Encounter) शुक्रवार रात से शुरू हुई, जिसमें रातभर रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही. चिनार कोर ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि एक आतंकी मारा गया, जबकि दोपहर तक दूसरा भी ढेर हो गया. हालांकि, कम रोशनी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण रात के लिए ऑपरेशन (Anti Terror Operation) रोक दिया गया है, जो रविवार सुबह फिर शुरू होगा. खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. इस संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना और CRPF शामिल हैं.

पहलगाम हमले से जुड़े आतंकी की मौत

हारिस नजीर डार पहलगाम हमले से जुड़ा होने का शक था, जिसमें 22 अप्रैल को कई लोग मारे गए थे. खुफिया एजेंसियों ने इस हमले के बाद 14 संदिग्धों की सूची जारी की थी, जिसमें हारिस भी शामिल था. इस ऑपरेशन से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, लेकिन जंगल में छिपे अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा. स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र को घेर लिया गया है.

आतंकियों को मार गिराने, पकड़ने की कोशिश

भारतीय सुरक्षाबलों ने इस अभियान को तेज करने का फैसला लिया है. रविवार सुबह शुरू होने वाले ऑपरेशन में और आतंकियों को मार गिराने या पकड़ने की कोशिश होगी. इस बीच, घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है. ‘ऑपरेशन अखल’ आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है, और क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

7 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago