WCL 2025:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब आधिकारिक रूप से वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के सभी आगामी सीजनों से हटने का फैसला कर लिया है. बोर्ड का कहना है कि टूर्नामेंट में राजनीतिक दखल, पक्षपातपूर्ण रवैया और अस्थिर नियमों के चलते यह कदम उठाया गया है.
यह निर्णय पीसीबी के चेयरमैन मोशिन नकवी की अध्यक्षता में हुई गवर्नर्स बोर्ड मीटिंग में लिया गया. बैठक में यह चिंता जताई गई कि हाल ही में समाप्त हुए WCL टूर्नामेंट में निष्पक्षता की भारी कमी रही. इस बैठक में सुमैर अहमद सैयद, सलमान नसीर, जहीर अब्बास, जाहिद अख्तर जमान, सज्जाद अली खोखर, जफरुल्लाह जदगल, तनवीर अहमद, तारिक सरवर, मुहम्मद इस्माइल कुरेशी, अनवर अहमद खान, अदनान मलिक, उस्मान वहला (विशेष आमंत्रित) और मीर हसन नकवी (अतिरिक्त सचिव) ने हिस्सा लिया.
पीसीबी ने एक मैच को जानबूझकर फॉरफिट करने वाली टीम को अंक देने के फैसले को बेहद विवादास्पद और खेल भावना के खिलाफ बताया. बोर्ड का मानना है कि इस तरह के फैसले टूर्नामेंट की साख को नुकसान पहुंचाते हैं.
पीसीबी ने टूर्नामेंट अधिकारियों की उस प्रेस रिलीज की भी कड़ी आलोचना की, जो भारत-पाकिस्तान लीजेंड्स मैच रद्द होने के बाद जारी की गई थी. बोर्ड ने इसे पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक रंग में रंगा हुआ बताया. उनके अनुसार, यह बयान टूर्नामेंट की उद्देश्यवत्ता को प्रभावित करता है.
ये भी पढ़ें: ओवल में फिर चला Mohammed Siraj का जादू, इंग्लैंड के खिलाफ रचा नया इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम
पीसीबी ने कहा कि टूर्नामेंट के कई फैसले ऐसे लगे मानो वे अदृश्य दबावों के तहत लिए गए हों. बाद में जारी माफीनामा भी किसी खास राष्ट्रवाद से प्रेरित लगा. बोर्ड का कहना है कि ऐसे माहौल में टूर्नामेंट में भाग लेना संभव नहीं है.
निशांत पिट्टी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारतीय खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे, और खासकर तब जब भारतीय ब्रांड पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच को प्रायोजित कर रहे हों. जब राष्ट्रीय भावना स्पष्ट हो, तो व्यावसायिक हितों और खेल के अवसरों को पीछे रखना चाहिए. हमने #WCL2025 में इससे पीछे हटकर दृढ़ता दिखाई, और यह फैसला आज भी किसी भी स्कोरबोर्ड से ज़्यादा ज़ोरदार है. इसके अलावा, @BCCI की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.
बोर्ड ने दोहराया कि खेल को राजनीतिक एजेंडों से मुक्त रहना चाहिए. उन्होंने क्रिकेट की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता जताई और स्पष्ट किया कि पाकिस्तान अब किसी भी ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा, जहां पक्षपात या राजनीतिक हस्तक्षेप हो. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में खेल और राजनीति के टकराव पर बहस तेज हो रही है, खासकर बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के संदर्भ में.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…