देश

कुल्लू में एडवेंचर पर ब्रेक! बाढ़ के बाद 30 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक

Kullu Adventure Sports Ban: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बाढ़ के बाद पर्यटन स्थलों पर एडवेंचर गतिविधियां असुरक्षित घोषित कर दी गई हैं. जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 30 सितंबर तक सभी एडवेंचर गतिविधियों को स्थगित करने का आदेश दिया है.

यह फैसला हाल ही में आई बाढ़ के कारण लिया गया है, जिसने व्यास नदी के राफ्टिंग स्टार्ट और फिनिशिंग पॉइंट्स को प्रभावित किया है, वहीं पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट्स भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने जारी की अधिसूचना

जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार,

हाल की बाढ़ के कारण, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों के लिए स्टार्ट और फिनिश प्वॉइंट्स असुरक्षित हो गए हैं. विशेष रूप से दोभी और आसपास के नदी किनारे स्थित पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट्स को गंभीर नुकसान हुआ है.

लगातार मौसम हो रहा खऱाब

साथ ही, खराब मौसम की स्थितियां और भारी पानी का प्रवाह भविष्य में इन गतिविधियों की सुरक्षा को और भी खतरे में डाल सकते हैं. इसके चलते सभी एडवेंचर गतिविधियों को 30 सितंबर 2025 तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है, या तब तक जब तक मौसम की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती और प्रभावित साइट्स की तकनीकी एवं भौतिक स्थिरता सुनिश्चित नहीं की जाती.

30 सितंबर तक गतिविधियां स्थगित

आदेश में कहा गया है कि सभी एडवेंचर गतिविधियां जैसे रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन, रिवर क्रॉसिंग आदि 30 सितंबर तक स्थगित रहेंगी. सभी एडवेंचर एक्टिविटी एसोसिएशंस को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी सदस्य, ऑपरेटर, पायलट, गाइड और स्टाफ को इस आदेश के बारे में सूचित करें और सुनिश्चित करें कि यह आदेश सख्ती से पालन किया जाए. यदि कोई भी अप्राधिकृत या असुरक्षित ऑपरेशन पाया जाता है, तो उसे संबंधित कानूनों और नियमों के तहत सख्ती से निपटा जाएगा.

ये भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स-वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश, ताशकंद से आए यात्री के बैग से 7.118 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, कई गिरफ्तार

यह कदम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान इन एडवेंचर गतिविधियों से किसी भी प्रकार के अप्रिय हादसों से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है. जिला पर्यटन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे असुरक्षित क्षेत्रों में जाने से बचें और सरकारी आदेश का पालन करें.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

11 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

15 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

46 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

52 minutes ago