नगालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन.
नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन (L Ganeshan) का शुक्रवार शाम चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया. वह 80 वर्ष के थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन (L Ganeshan) के निधन से दुखी हूं. उन्होंने राज्यसभा सदस्य और मणिपुर व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जन कल्याण के लिए कार्य किया. तमिलनाडु और देश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन (L Ganeshan) के निधन से दुःख हुआ. उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की. तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.”
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से अत्यंत दुःख हुआ. तमिलनाडु के भाजपा नेता गणेशन ने आपातकाल के दौरान राष्ट्र के लिए बहुमूल्य योगदान दिया. उन्हें पार्टी के विस्तार, विचारधारा के प्रसार और राज्यपाल के रूप में जनता की सेवा के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाएगा. मैं उनके निधन पर उनके अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन के निधन से अत्यंत दुखी हूं. उन्होंने जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम किया और तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और सेवा को सदैव याद रखा जाएगा. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक संवेदना.”
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुखी हूं. एक समर्पित राष्ट्रवादी नेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना.”
यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
1945 में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में जन्मे एल गणेशन ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के माध्यम से अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी. अपने संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाने वाले एल गणेशन तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष बने और बाद में राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. तमिलनाडु में भाजपा का आधार बढ़ाने के लिए वह पार्टी में शामिल हुए, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश संगठन महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर पार्टी के लिए काम किया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच AQI 244 के पार पहुंच गया है.…
Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…
Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…
भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…