देश

सीएम उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बोले- तेजी से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने शनिवार को किश्तवाड़ जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. बादल फटने से आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की.

चशोती गांव का Omar Abdullah ने किया दौरा

उन्होंने पड्डर ब्लॉक के गुलाबगढ़ पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की. सीएम ने सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में से एक चशोती का भी दौरा किया. शुक्रवार को अब्दुल्ला ने पुष्टि की कि गुरुवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद किश्तवाड़ जिले के चसोती गाँव से लगभग 60 शव बरामद किए गए हैं . उन्होंने कहा कि लापता लोगों की संख्या की पुष्टि अभी भी की जा रही है.

सीएम उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने संवाददाताओं से कहा, “करीब 60 शव बरामद किए गए हैं. लापता लोगों की संख्या का आकलन किया जा रहा है. बचाव और राहत अभियान समाप्त होने के बाद, हम जांच करेंगे कि क्या प्रशासन कोई एहतियाती कदम उठा सकता था, जब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी और लोगों को ज़रूरत न होने पर बाहर न निकलने की सलाह भी दी थी.

तेजी के साथ चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

उन्होंने (Omar Abdullah) कहा, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है. विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं.”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार देर शाम चेसोटी के प्रभावित इलाकों का दौरा किया.सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु सेना को अभियान में सहायता के लिए तैयार रखा गया है. दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर और एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर को तैनाती के लिए जम्मू और उधमपुर में तैयार रखा गया है.

यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ आपदा में अबतक 53 शव हुए बरामद, पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से रख रहे स्थिति पर नजर

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में देश भर में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी. लाल किले से उन्होंने कहा, “प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है…पिछले कुछ दिनों से हम प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, बादल फटने और कई अन्य आपदाओं का सामना कर रहे हैं. हमारी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों के साथ हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

10 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

15 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

18 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

32 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

49 minutes ago

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

1 hour ago