मनोरंजन

Sidharth-Janhvi की ‘Param Sundari’ रिलीज से पहले विवादों में, ईसाई संगठन ने फिल्म के एक सीन पर जताई आपत्ति

Param Sundari Controversy: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहली बार यह जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है. कारण है फिल्म के एक सीन, जिस पर एक ईसाई संगठन ने कड़ा एतराज जताया है.

दरअसल वॉचडॉग फाउंडेशन नामक ईसाई ग्रुप का आरोप है कि फिल्म में चर्च के भीतर एक रोमांटिक सीन दिखाया गया है, जो उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है.

संगठन का कहना है कि चर्च ईसाई समुदाय के लिए पवित्र स्थल है और वहां किसी भी तरह का अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट दिखाना उचित नहीं है.

CBFC और सरकार को लिखा पत्र

संगठन ने इस मामले में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), मुंबई पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा है.

फाउंडेशन के वकील गॉडफ्रे पिमेंटा ने कहा कि सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत सीबीएफसी का दायित्व है कि फिल्में धार्मिक भावनाओं के सम्मान के साथ सर्टिफाई की जाएं.

वॉचडॉग फाउंडेशन ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म और उसके प्रमोशनल वीडियो से यह सीन नहीं हटाया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने फिल्म के मुख्य कलाकारों, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है.

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ‘दिव्य अनुभव’ के साथ कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए मनीष मल्होत्रा, फैंस हुए भावुक

बड़े पर्दे पर कब रिलाज होगी फिल्म?

तुषार जलोटा निर्देशित परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पंजाबी युवक परम की भूमिका में हैं, जिसे एक साउथ इंडियन लड़की (जाह्नवी कपूर) से प्यार हो जाता है.

बता दें कि इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल, आकाश दहिया और मनजोत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

14 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

19 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

45 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

59 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago