प्रयागराज। गंगानगर के नवाबगंज थाने पर सोमवार रात 40 वर्षीय मजदूर हीरालाल को चोरी के अरोप में थाने लाया गया था जहाँ उसने डैम तोड़ दिया एल परिवार समेत अन्य लोगों ने पुलिस अभिरक्षा में मौत का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. इससे वहां अफरातफरी मच गई.
पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए हैं. हालांकि मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है.
सूत्रो के अनुसार नवाबगंज के नारेपार बुदौना गांव निवासी उदित नारायण तिवारी के घर पर चोरी हुई थी. घटना का पता चलने पर उदित ने थाने पर लिखित शिकायत देते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया जिसपर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को उठा लिया.
उक्त घटना में संदेह के आधार पर नारेपार बुदौना निवासी हीरालाल को भी पकड़ा गया. सोमवार रात उसे थाने लगाया गया था, जहां पर संदिग्ध दशा में मौत हो गई. मंगलवार सुबह परिवार के सदस्यों समेत अन्य ने पुलिस पर प्रताड़ित करने और अभिरक्षा में मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया.
पीड़ित के परिवार का कहना है कि रात को सादे कपड़े में बिना नंबर की कार उनके घर पर आई थी. इसके बाद हीरालाल के बारे में पूछताछ की थी. कुछ देर बाद जब हीरालाल घर पर आया तो उसे कार सवार युवक पकड़ ले गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…