Bharat Express DD Free Dish

पुलिस अभिरक्षा में मज़दूर की मौत, नवाबगंज पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का अरोप

गंगानगर के नवाबगंज थाने में हिरासत के दौरान 40 वर्षीय मजदूर हीरालाल की संदिग्ध मौत से इलाके में हंगामा मच गया. परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है.

Nawabganj police station
Edited by Akansha

प्रयागराज। गंगानगर के नवाबगंज थाने पर सोमवार रात 40 वर्षीय मजदूर हीरालाल को चोरी के अरोप में थाने लाया गया था जहाँ उसने डैम तोड़ दिया एल परिवार समेत अन्य लोगों ने पुलिस अभिरक्षा में मौत का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. इससे वहां अफरातफरी मच गई.

मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए हैं. हालांकि मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है.

घटना का पता चलने पर दी लिखित शिकायत

सूत्रो के अनुसार नवाबगंज के नारेपार बुदौना गांव निवासी उदित नारायण तिवारी के घर पर चोरी हुई थी. घटना का पता चलने पर उदित ने थाने पर लिखित शिकायत देते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया जिसपर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को उठा लिया.

नवाबगंज पुलिस पर प्रताड़ना का अरोप

उक्त घटना में संदेह के आधार पर नारेपार बुदौना निवासी हीरालाल को भी पकड़ा गया. सोमवार रात उसे थाने लगाया गया था, जहां पर संदिग्ध दशा में मौत हो गई. मंगलवार सुबह परिवार के सदस्यों समेत अन्य ने पुलिस पर प्रताड़ित करने और अभिरक्षा में मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया.

पीड़ित के परिवार ने कही ये बात

पीड़ित के परिवार का कहना है कि रात को सादे कपड़े में बिना नंबर की कार उनके घर पर आई थी. इसके बाद हीरालाल के बारे में पूछताछ की थी. कुछ देर बाद जब हीरालाल घर पर आया तो उसे कार सवार युवक पकड़ ले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read