Lal Qila Theft: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर से एक बड़ा मामला सामने आया है. बुधवार को यहां धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सोने और हीरे-पन्ना जड़ा एक कीमती कलश चोरी हो गया. इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. चोरी की खबर फैलते ही पूरे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
जानकारी के मुताबिक, यह कलश कारोबारी सुधीर जैन का था. घटना के बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में ई-एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस को पूरी जानकारी दी.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. शुरुआती जांच में एक संदिग्ध की पहचान हो चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
दरअसल, यहां 28 अगस्त से चल रहे जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान में बुधवार को चोरी की बड़ी वारदात हुई. आयोजन स्थल से करीब एक करोड़ रुपये कीमत का सोने-हीरे-पन्ना जड़ा कलश रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया.
जानकारी के मुताबिक, यह कार्यक्रम लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में चल रहा है, जो 9 सितंबर तक चलेगा. यहां रोज़ाना कारोबारी सुधीर जैन अपने घर से सोने और हीरे-पन्ना जड़ा कलश लाकर पूजा स्थल पर रखते थे. मंगलवार को भी वे कलश लेकर पहुंचे और मंच पर रख दिया गया. कलश का वजन करीब 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरे-पन्ना-माणिक्य बताया जा रहा है.
इसी दौरान कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल हुए. जैसे ही उनका स्वागत शुरू हुआ, सबका ध्यान मंच और कलश से हट गया. बाद में जब कलश की तरफ नज़र गई, तो वह वहां से गायब था. पहले आयोजकों ने सोचा कि कहीं दब गया होगा, लेकिन खोजबीन के बाद साफ हुआ कि यह चोरी हो चुका है.
पुलिस जांच में सामने आया कि संदिग्ध पिछले कई दिनों से धोती-कुर्ता पहनकर आयोजन स्थल पर आ-जा रहा था. उसने खुद को श्रद्धालुओं और आयोजकों के बीच ऐसे मिलाया कि किसी को शक तक नहीं हुआ. ओम बिड़ला के आने पर जब माहौल में अफरा-तफरी मची, तभी उसने मौका देखकर कलश पर हाथ साफ कर दिया और भीड़ से निकल गया.
जांच टीम को घटनास्थल से कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें संदिग्ध की हरकतें दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी पहचान लगभग हो चुकी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है.
अब सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े आयोजन और ऐतिहासिक स्थल पर सुरक्षा इंतजाम आखिर कैसे चूक गए, और कैसे कोई शख्स लाखों-करोड़ों का कीमती कलश लेकर वहां से निकल गया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…
Rise and Fall 2 Shahzad Poonawalla Fight: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के सेट पर…
Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…
Sehzad Poonawalla Beaten UP Video: रियालिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में उस…
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…