Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Double Murder Delhi: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया दिल्ली का हर्ष विहार, दो दोस्तों की गोली मारकर उतार दिया गया मौत के घाट

Double Murder Delhi: पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस डबल मर्डर से लोगों में खौफ का माहौल है. वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है.

Double Murder Delhi

Double Murder Delhi: दिल्ली का हर्ष विहार गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया. पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस डबल मर्डर से लोगों में खौफ का माहौल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार रात हर्ष विहार थाना क्षेत्र के पार्किंग में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी बाइक से फरार हो गए.

मृतकों की पहचान राधे प्रजापति और सुधीर उर्फ बंटी के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital