देश

उस IAS को मैं छोडूंगा नहीं… ‘टोटी चोरी के मामले पर क्यों भड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव?

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘टोटी चोरी’ का मामला वे कभी नहीं भूलेंगे. सपा मुखिया ने विशेष रूप से राज्य के ताकतवर अधिकारी अवनीश अवस्थी का नाम लिया और आरोप लगाया कि उन्होंने ही इस पूरे मामले को अंजाम दिया. अखिलेश ने चेतावनी दी कि यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन के लिए भी ज्ञात होना चाहिए.

उल्टी गिनती शुरू, चुनाव आयोग पर भी सवाल

अखिलेश यादव ने जन्माष्टमी के दिन से यूपी सरकार के खिलाफ अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दी है. उन्होंने दावा किया कि अब 493 दिन बचे हैं. सपा मुखिया ने कहा कि सरकार के पास चुनावी तिकड़ी है. अधिकारी, सरकार और चुनाव आयोग. यदि चुनाव आयोग धोखा देता है, तो जनता किससे न्याय की उम्मीद रखे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी वोट बढ़ाने के लिए कोड दे देते हैं, जिससे बीजेपी को फायदा होता है.

क्या था ‘टोंटी चोरी’ का मामला?

2018 में, जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास खाली किया था, तब सोशल मीडिया और कुछ मीडिया में यह खबर खूब चली थी कि आवास से नल की टोंटियां और टाइल्स तक चोरी हो गई हैं. इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और बीजेपी ने इसे लेकर सपा पर जमकर निशाना साधा था. यह खबर अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने के लिए एक राजनीतिक हथियार बन गई थी, और अब अखिलेश ने इसका जिम्मेदार सीधे तौर पर एक वरिष्ठ नौकरशाह को ठहराया है.

ये भी पढ़ें: लाल किले से गायब हुआ अनमोल खजाना, सोना-हीरे का कलश चोरी, FIR दर्ज

अवनीश अवस्थी पर सीधा निशाना

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा, “मेरी छवि खराब करने के लिए टोंटी चोरी की खबर उस IAS अवनीश अवस्थी ने चलवाई थी. उस IAS को मैं कभी माफ नहीं करूंगा, मैं उसे कभी नहीं भूल सकता.” यह बयान बेहद गंभीर है, क्योंकि अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक रहे हैं. उनका नाम सरकार के कई बड़े फैसलों और परियोजनाओं में शामिल रहा है. यह आरोप यह भी दिखाता है कि कैसे सत्ता के गलियारों में राजनीतिक और नौकरशाही के बीच पर्दे के पीछे की लड़ाइयाँ होती रहती हैं. अखिलेश यादव का यह बयान न केवल एक पुरानी घटना को फिर से सामने लाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि राजनीतिक बदले की भावना कितनी गहरी हो सकती है.

बाराबंकी लाठीचार्ज और राजभर विवाद

अखिलेश ने बाराबंकी में हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की। उनका कहना था कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन संगठन के युवा कार्यकर्ताओं पर हिंसा देखकर दुख हुआ. उन्होंने मंत्री राजभर के आवास पर प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की और कहा कि सपा चाहती है कि राजभर को पंचायत और PWD जैसी सुविधाएं मिलें.  अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी सरकार की नीतियों, GST कटौती, शिक्षा और रोजगार पर तीखी आलोचना की गई. उन्होंने सत्ता में आने पर समाजवादी एजेंडा लागू करने और जनता को सम्मानजनक जीवन देने का वादा किया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

16 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

30 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago