देश

Bihar News: लालू यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, फिर से अध्यक्ष बनना तय

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है. लालू यादव राजद कार्यालय पहुंचे और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. उनका फिर से RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए यह नामांकन किया गया है.

लालू के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मीसा भारती सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. राजद पार्टी के गठन के बाद से ही लालू यादव ही पार्टी के अध्यक्ष हैं. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है.

13वीं बार बनेंगे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लालू यादव के नामांकन को लेकर खुशी जता रहे हैं. वे 12 बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पूरा कर चुके हैं. यह 13वीं बार के लिए उन्होंने नामांकन भरा है. हम सभी लोगों को इसकी खुशी है.

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लालू यादव के नेतृत्व में हम लोगों को जीत मिलेगी. इधर, पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती ने कहा कि राजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव ने नामांकन दाखिल किया है. आगे जो भी प्रक्रिया होगी, उसे पूरा किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, लालू यादव के खिलाफ अब तक किसी और ने नामांकन नहीं दाखिल किया है, जिससे यह तय माना जा रहा है कि वे एक बार फिर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि लालू यादव ही अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. बताया गया कि राजद द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा पांच जुलाई को की जाएगी. राजद की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पांच जुलाई को होनी है.


ये भी पढ़ें: RJD और परिवार से निकाले जाने पर आज पहली दफा बोले तेज प्रताप यादव- ‘मैं डरने वाला नहीं, मेरे पीछे 4-5 लोग..’


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

3 seconds ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

5 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

31 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

39 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

40 minutes ago