देश

Maa Vaishno Devi Yatra: तेज बारिश से अर्धकुमारी-भवन बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन, सेवा बंद; जानें लेटेस्ट अपडेट

Maa Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटि के समीप तेज बारिश के कारण अर्धकुमारी से भवन तक जाने वाले बैटरी कार मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है. इससे बैटरी कार सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के हुई मूसलधार बारिश के कारण मार्ग पर मलबा और चट्टानें गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया. खबर लिखे जाने तक बैटरी कार सेवा पूरी तरह बंद है, और श्रद्धालु वैकल्पिक रूप से प्राचीन मार्ग से भवन की ओर यात्रा कर रहे हैं.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्थिति को संज्ञान में लेते हुए तुरंत जेसीबी मशीनों को तैनात कर मार्ग को साफ करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

बोर्ड प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: शानदार प्रदर्शन से ही मिलता है दुनियाभर में सम्मान, तनावमुक्त खिलाड़ी ही करते हैं कमाल: डॉ. दिनेश शर्मा

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Abrol

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago