देश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर के आतंकी आदिल थोकर के घर को सेना ने बम से उड़ाया, आसिफ शेख के घर पर चला बुलडोजर

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम (Pahalgam) में हुए हमले से जुड़े लश्कर के दो आतंकियों के घर को सेना जमींदोज कर दिया है. त्राल स्थित आसिफ शेख का घर सेना बुलडोजर चलाकर गिरा गिया. इसके साथ ही अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित आतंकी आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी घर को भी सुरक्षा बलों ने बम लगाकर मलबे में तब्दील कर दिया. बताया जा रहा है कि आसिफ शेख ने हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को अपने घर में पनाह दी थी.

Pahalgam हमले के आतंकियों की मदद का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आसिफ शेख ने पहलगाम (Pahalgam) हमले की साजिश रचने में आतंकियों की मदद की थी, इसके साथ ही उसने दक्षिण कश्मीर के त्राल स्थित अपने घर पर उन्हें ठहराया था. इसी के मद्देनजर प्रशासन ने उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया है.

इलाके में स्थिति तनावपूर्ण

हालांकि त्राल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसे देखते हुए सुरक्षाबलों की तैनाती को बढ़ा दिया है. चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात हैं. प्रशासन ने यह कार्रवाई आतंकियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की है.

यह भी पढ़ें- सिंधु जल समझौते को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक आज, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल समेत कई सीनियर मिनिस्टर होंगे शामिल

आतंकियों ने सैलानियों पर किया था हमला

बता दें कि 22 अप्रैल को Pahalgam में आतंकियों ने सैलानियों पर हमला किया था. आतंकियों ने सैलानियों से नाम पूछ-पूछकर गोली मारी थी. बताया जा रहा है कि सैलानियों को कलमा पढ़ने के लिए भी आतंकियों ने कहा था, इस दौरान जो हिंदू थे, उन्हें गोली मारी गई थी.

एक्शन मोड में मोदी सरकार

इस हमले के बाद से पूरे देश में इस हमले को लेकर आक्रोश है और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. मोदी सरकार लगातार इस हमले के खिलाफ कड़े एक्शन भी ले रही है. जि,समें पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवा रद्द करना, सिंधु जल समझौते को निलंबित करने जैसे कड़े कदम शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago