देश

सिंधु जल समझौते को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक आज, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल समेत कई सीनियर मिनिस्टर होंगे शामिल

Indus Water Treaty: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार लगातार एक्शन मोड में है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सीसीएस की बैठक में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सिंधु जल समझौते (Indus Water Treaty) को निलंबित करने का फैसला किया गया था. अब इस मुद्दे को लेकर आज एक और अहम बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर होने जा रही है. इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

Indus Water Treaty पर रोक की लेकर लिखा गया पत्र

बता दें कि इससे पहले देश में व्‍याप्‍त गम और गुस्‍से के बीच भारतीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव देबश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा को सिंधु जल समझौता निलंबित किए जाने की जानकारी देने के लिए औपचारिक पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार लगातार आतंकवाद भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर चुनौती बन गया है.

यह भी पढ़ें- मिस्टर मुर्तजा…आपकी ओर से लगातार आतंक फैलाया जा रहा, इसलिए सिंधु जल संधि तत्काल निलंबित— भारत की PAK को दो टूक, देखें पूरा पत्र

पत्र में साफ लिखा गया है कि संधियों का पालन ‘सद्भावना’ और ‘भरोसे’ के साथ होना चाहिए, लेकिन पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों को इस भरोसे का उल्लंघन बताया गया है. इससे भारत को संधि (Indus Water Treaty) के तहत मिले जल उपयोग के अधिकारों का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है.

पाकिस्तान ने वार्ता से इनकार किया

भारत की ओर से यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत द्वारा प्रस्तावित वार्ता को नकार दिया, जो कि संधि के तहत अपेक्षित था. इस आधार पर भारत ने संधि (Indus Water Treaty) को ‘अस्थायी रूप से निलंबित’ करने का निर्णय लिया है.

पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन में आतंकियों ने सैलानियों पर हमला किया था. इस हमले में 27 लोगों की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले के बाद से मोदी सरकार कड़े कदम उठा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago