देश

महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी के नेता ने ‘गलती से’ फाड़ दी अंबेडकर की तस्वीर, जाने क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र में मनुस्मृति के श्लोकों को राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. यह विवाद तब और बढ़ गया जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने मनुस्मृति की प्रति जलाते समय गलती से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर फाड़ दी.

घटना के लिए माफी मांगी

एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, आव्हाड ने कहा, “कुछ कार्यकर्ता मनुस्मृति (स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने) का विरोध करते हुए पोस्टर लेकर आए थे. उन पर बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर भी थी. बाबासाहेब अंबेडकर की संयुक्त तस्वीर वाला यह पोस्टर अनजाने में मुझसे फाड़ दिया गया. मैं इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगता हूँ.”

मनुस्मृति को शामिल करने पर विवाद

विवाद की शुरुआत हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा घोषित पाठ्यक्रम से हुई है. कक्षा 3 से 12 तक के लिए नए पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के श्लोकों और भगवद गीता के एक अध्याय का पाठ करने की सिफारिश की गई है. इसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई और कांग्रेस,एनसीपी, शरद पवार गुट और संभाजी ब्रिगेड ने स्कूलों में मनुस्मृति पढ़ाने का विरोध किया.

पहले भी 1927 में जलाया गया था मनुस्मृति

बुधवार 30 मई को जितेंद्र आव्हाड ने महाड़ में प्राचीन ग्रंथ की एक प्रति जलाकर मनुस्मृति को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का विरोध किया. महाड़ का ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यहीं पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने जाति व्यवस्था का विरोध करते हुए 1927 में मनुस्मृति को जलाया था.आव्हाड ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार को इस मुद्दे पर इस्तीफा देने की चुनौती दी थी.

इस बीच, एनसीपी के अजित पवार गुट के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमोल मिटकरी ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर फाड़ने के लिए अव्हाड की निंदा की.अजित पवार गुट ने भी ठाणे में अव्हाड का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

15 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago