देश

एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को किया रवाना

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को यहां भगवती नगर शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस जत्थे में करीब 3,400 तीर्थयात्री शामिल हैं.

बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कश्मीर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ. यह गुफा मंदिर दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित है.

ये भी पढ़ें: अब शिमला नहीं, 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी दलों की महाबैठक, शरद पवार ने किया ऐलान

अमरनाथ के लिए 62 दिवसीय तीर्थयात्रा शनिवार को कश्मीर से शुरू होगी. इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है.

सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सीआरपीएफ 160 बटालियन के कमांडेंट हरिओम खरे ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए CRPF ने तैयारी पूरी कर ली है. सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. यात्रियों के साथ भी जवानों की एक बड़ी टुकड़ी रवाना हुई है. इसके अलावा बाइक दस्ता और ड्रोन से भी यात्रा की निगरानी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

12 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

22 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago