बिजनेस

जुलाई सीरीज का शानदार आगाज, शेयर बाजार में चौतरफा तेजी

Stock Market Opening On 30 June 2023: 30 जून से भारतीय स्टॉक मार्केट में जुलाई सीरीज के ट्रेडिंग सेशन की शुरूआत हो चुकी है. भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त तेजी के साथ खुला. संसेक्स में जहां आज 300 अंकों के उछाल के साथ 64,215 पर कारोबार की शुरूआत हुई. वहीं निफ्टी भी 104 अंकों के उछाल के साथ 19,076 अंकों पर कारोबार करता नजर आया. फिलहाल अभी सेंसेक्स 475 और निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

इन सेक्टर्स में दिखा एक्शन-

सेक्टर्स की बात करें तो आज आईटी, बैंकिंग, एफफएमसीजी, ऑटो, फार्मा हेल्थकेयर,एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर्स में शानदार एक्शन दिख रहा है. स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में भी तेजी है. यानि कह सकते हैं कि बाजार में चारो तरफ शानदार तेजी दिक रही है. सेबी (SEBI) के म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds)  में फीस तय न कर पाने के कारण बाजार में AMC Stocks में तेजी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-हिंडनबर्ग का मकसद हमारे शेयर गिराकर मुनाफा कमाना था- शॉर्टसेलर फर्म पर बरसे गौतम अडानी

इन कंपनियों पर है बाजार का फोकस-

आज जिन कंपनियों की खबरों में चर्चा हो रही है, उसमें सबसे पहला नाम भारतीय एयरटेल का है. दरअसल आज ब्लॉक डील होने की वजह से ये कंपनी खबरों में है. वहीं एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK ) और एचडीएफसी ( HDFC) का एक जुलाई से मर्जर होने वाला है. ऐसे में आज बाजार बंद होने के बाद दोनों कंपनियों की बोर्ड मीटिंग होने की खबर है. इस मीटिंग में मर्जर पर आधिकारिक मुहर लगने के कयास लगाए जा रहे हैं. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर डिलिस्टिंग की वजह से खबरों में हैं. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर्स मिलेंगे. बीपीसीएल 18000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू लाने वाला है इस खबर के चलते आज इस कंपनी पर भी नजर रहेगी.

ग्लोबल मार्केट से संकेत

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है. ग्लोबल मार्केट में निक्केई 175 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि स्ट्रेट टाइम्स, हैंगसेंग, ताईवान, कोस्पी, शंघाई के शेयर मार्केट तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago