देश

पाक समर्थित आतंकियों द्वारा मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए एलजी मनोज सिन्हा की अहम बैठक

LG Manoj Sinha: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन परिवारों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई जिनके अपने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा बेरहमी से मारे गए थे.

एलजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों को दोबारा खोला जाए जिन्हें पहले जानबूझकर दबा दिया गया था. उन्होंने कहा कि इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाना राज्य प्रशासन की जिम्मेदारी है.

एलजी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

एलजी मनोज सिन्हा ने सभी जिलाधिकारियों (DCs) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSPs) से कहा कि वे उन मामलों की समीक्षा करें जिनमें पीड़ित परिवार अभी तक न्याय से वंचित हैं.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन मामलों में अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है, उनमें तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मामलों की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि मृतकों के परिजनों को राहत प्रदान की जा सके.

उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि इन पीड़ित परिवारों के निकटतम परिजनों (NoKs) को जल्द से जल्द सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.

आतंकवाद पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता- LG

एलजी ने कहा कि आतंकवाद ने जम्मू-कश्मीर में हजारों परिवारों को तबाह किया है और इन पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार का कर्तव्य है.

साथ ही उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से देखने की अपील भी की. इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-NCR और मोहाली में 13 ठिकानों पर छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Abrol

Recent Posts

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

3 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

19 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

29 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

41 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

45 minutes ago