उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: प्रयागराज से बेंगलुरु जा रही Indigo फ्लाइट में मचा शोर, किस चीज की आई गंध जो टेकऑफ हुआ रद्द?

Prayagraj News: प्रयागराज (Prayagraj) से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (Indigo) 6E-6036 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया. यात्रियों ने बताया कि बोर्डिंग के बाद विमान से पेट्रोल जैसी गंध आ रही थी, जिसके बाद उड़ान को तुरंत निरस्त कर दिया गया.

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे को एक महीना होने को है, लेकिन लोगों के दिलो-दिमाग में उसका खौफ अभी भी बना हुआ है. एयर इंडिया की उस डरावनी फ्लाइट की यादें अभी भी ताज़ा हैं. ऐसे में जब सोमवार को प्रयागराज से बेंगलुरु जा रही इंडिगो कि फ्लाइट 6E-6036 के अंदर पेट्रोल जैसी गंध आने लगी, तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट की जांच की गई और तकनीकी दिक्कत मिलने पर उड़ान रद्द कर दी गई. अहमदाबाद हादसे के बाद अब एयरपोर्ट और फ्लाइट्स में ज़्यादा सतर्कता बरती जा रही है, ताकि ऐसा कोई और हादसा न हो.

100 से ज्यादा यात्री फ्लाइट में थे सवार

इंडिगो की यह फ्लाइट बेंगलुरु से आकर 10:45 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी. वहीं करीब आधे घंटे बाद इसी प्लेन को वापस बेंगलुरु जाना था. प्लेन में लगभग 100 से ज़्यादा यात्री बैठ चुके थे और प्लेन उड़ान भरने ही वाली थी कि तभी अचानक जांच शुरू हो गई. प्लेन में बैठे एक यात्री ने बताया कि प्लेन उड़ान भरने ही वाली थी कि जांच शुरू हो गई. जिसके बाद पता चला कि टैंक में कुछ बदलाव चल रहा है.

प्लेन के अंदर पेट्रोल की गंध

यात्री ने बताया कि प्लेन के अंदर पेट्रोल की गंध आने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पायलट ने ऐलान कर बताया कि चिंता की बात नहीं है. सुरक्षा जांच चल रही है. सब कुछ नियंत्रण में है. थोड़ी देर बाद 4-5 विमान के कर्मचारी कॉकपिट में आए और पायलट से कुछ बात कही. इसके कुछ देर बाद पायलट ने यात्रीयों को प्लेन से बाहर निकलने को कहा. उन्होंने बताया कि ये फ्लाइट बेंगलुरु नहीं जाएगी. यात्री प्लेन से उतरे इसके बाद जांच शुरू कर दी गई.

इंडिगो प्रबंधन ने क्या कहा ?

इस मामले में इंडिगो प्रबंधन ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. यात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है. एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि अहमदाबाद में हाल ही में हुई घटना के बाद प्रयागराज में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. जब विमान में पेट्रोल जैसी गंध आई, तो तकनीकी समस्या की आशंका हुई. इसके बाद इंडिगो ने जोखिम न लेते हुए उड़ान रद्द करने का फैसला किया.

एयरपोर्ट निदेशक का बयान

प्लेन की उड़ान निरस्त किए जाने पर प्रयागराज के एयरपोर्ट निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी. जैसे ही हमें पता चला, हमारी तकनीकी टीम ने तुरंत जांच शुरू की और यात्रियों को दूसरे विकल्प दिए गए, जिसके बाद सभी यात्री चले गए.

  • भारत एक्सप्रेस
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

5 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

9 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

36 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago