देश

लेफ्टिनेंट जनरल राहुल का बड़ा खुलासा: चीन दे रहा था पाकिस्तान को भारत की सैन्य मूवमेंट की लाइव जानकारी

FICCI द्वारा आयोजित ‘न्यू एज मिलिट्री टेक्नोलॉजीज’ कार्यक्रम में सेना के उप प्रमुख (क्षमता विकास एवं अनुरक्षण) Lieutenant General Rahul Singh ने देश की रक्षा चुनौतियों और आवश्यक तैयारियों पर अहम बात कही.

उन्होंने कहा, “एयर डिफेंस और उसका संचालन पूरे ऑपरेशन के दौरान बेहद महत्वपूर्ण रहा. इस बार हमारे जनसंख्या केंद्र सीधे निशाने पर नहीं थे, लेकिन अगली बार हमें इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा.”

लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने कहा कि इस दौरान हमें एक सीमा पर दो नहीं, बल्कि तीन दुश्मनों का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान सीधे तौर पर सामने था, लेकिन चीन ने हर संभव सहयोग दिया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पास मौजूद 81% सैन्य उपकरण चीनी हैं.

उन्होंने आगे कहा, “चीन अपने हथियारों को दूसरे हथियारों के खिलाफ टेस्ट कर पा रहा है, जो उनके लिए एक तरह की ‘लाइव लैब’ जैसा है. तुर्की ने भी पाकिस्तान को जिस तरह का सहयोग दिया, वह काफी महत्वपूर्ण रहा.”

DGMO वार्ता के दौरान हुआ था बड़ा खुलासा

जनरल राहुल ने यह भी खुलासा किया कि जब DGMO स्तर की वार्ता चल रही थी, उस समय पाकिस्तान को हमारे कई अहम सैन्य मूवमेंट की लाइव जानकारी चीन से मिल रही थी.

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “हमें एक मजबूत और बहुस्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे किसी भी खतरे का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके.”


ये भी पढ़ें- एनडीए में लगेगी पेशवा बाजीराव की प्रतिमा: अमित शाह ने की ऐतिहासिक घोषणा


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

17 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

27 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

48 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

2 hours ago