देश

उत्तराखंड से गुजरात तक बारिश से हाहाकार, अमित शाह ने की प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात

देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देते ही भारी बारिश ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण आई आपदा ने जमकर तबाही मचाई है. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की. शाह ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

अमित शाह ने की प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की. जरूरतमंद लोगों के लिए इन राज्यों में एनडीआरएफ की पर्याप्त टीमें तैनात की गई हैं और जरूरत पड़ने पर और टीमें भेजी जा सकती हैं. केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है.”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शाह से बातचीत की दी जानकारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम सहित राज्य के विभिन्न आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ/आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो.”

ये भी पढ़ें: एनडीए में लगेगी पेशवा बाजीराव की प्रतिमा: अमित शाह ने की ऐतिहासिक घोषणा

अन्य संवेदनशील जिलों में निगरानी रखने का दिया आश्वासन

उन्होंने आगे कहा, “साथ ही राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतत निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी उन्होंने आश्वासन दिया. केंद्रीय गृह मंत्री का इस संवेदनशील, सक्रिय और सहृदय नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार.”

भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश हुआ प्रभावित

बता दें कि भारी बारिश के कारण सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश प्रभावित हुआ है. यहां जानमाल का काफी नुकसान हुआ है और कई लोग अचानक आई आपदा के बाद से लापता हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago