देश

Lok Sabha Election 2024: ‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’, BJP में शुरू हुआ नारे को लेकर मंथन

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया महागठबंधन बनाया है. यह गठबंधन आजकल अपनी बैठकों को लेकर चर्चा में है. दूसरी ओर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें पहला फोकस पार्टी के चुनावी कैंपेन के नारे पर है. इस बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है.

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी में नारे को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है. इतना ही नहीं, बीजेपी ने आम चुनाव को लेकर नारा भी तय कर लिया है. सूत्रों ने बताया कि ये नारा ‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ है, बता दें कि इसके पहले 2014 में बीजेपी का नारा ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ था. 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी का चुनावी नारा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ था. अब सूत्रों का मानना है कि बीजेपी का नारा ‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ है.

यह भी पढ़ें-Karnataka News: बाबरी विध्वंस मामले में 31 साल बाद गिरफ्तारी, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

साथ ही बीजेपी ने राज्य, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक तय किए हैं. इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि जल्द ही पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे होंगे. पीएम मोदी का दौरा 22 जनवरी के बाद हर प्रदेश में होगा. इसके जरिए बीजेपी सीधे आम जनता से संपर्क साधेगी. इसके अलावा बीजेपी का प्लान इंफ्लुएंसर्स को इंटरव्यू देने से लेकर उनके जरिए अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें-Mission Ujala: आंखों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब परिवार के तीन बच्चे, इलाज के लिए दर-दर भटकते मां-बाप

दरअसल, बीजेपी ने ये नारा ऐसे समय पर गढ़ा है जब मंगलवार (2 जनवरी) को ही नई दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई इस मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया सहित कई नेता शामिल रहे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

6 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

27 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

31 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

47 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

47 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago