देश

‘जय श्रीराम के बाद अब लग रहे अल्लाहु-अकबर के नारे’, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने बदली रणनीति

Allahu Akbar Slogans at BJP Candidate rally: पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है. भाजपा बंगाल में संदेशखाली और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को भुनाकर 25 से अधिक सीटें जीतना चाहती हैं. पिछली बार पार्टी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बीच खबर है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक की दिनहाटा में आयोजित रैली में अल्लाहु-अकबर के नारे लगे. अब तक भाजपा की रैलियों में जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगते हैं, लेकिन लगता है इस चुनाव में पार्टी ने रणनीति बदल दी है.

जानकारी के अनुसार, अल्लाहु अकबर के नारे पार्टी की रणनीति का हिस्सा है. पार्टी सूत्रों की मानें तो अब भाजपा परपंरागत मुद्दों और नारों को पीछे छोड़कर सर्वहारा समाज का साथ पाने की जुगत में जुटी है. पीएम नरेंद्र मोदी भी दक्षिण की रैलियों में तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भाषण देते हैं. ताकि दक्षिण में तमिलनाडु के लोगों के मन से इस बात काे निकाल सके कि पार्टी हिंदी थोपने का काम करती है.

मुसलमानों को रिझाने में जुटी पार्टी

बंगाल में निसिथ प्रमाणिक की इस रैली का आयोजन बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से किया गया था. भाजपा कूच बिहार जिले के अध्यक्ष और विधायक सुकुमार राॅय ने कहा कि यह रैली दो विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की गई थी. इतना ही नहीं राॅय ने कहा कि वे आगे भी मुसलमानों को रिझाने के लिए पूरे शहर में एक रैली का आयोजन करेंगे.

2021 की गलती सुधार रही पार्टी

बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने बंगाल में रैलियों को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के अत्याचार के कारण मुस्लिम महिलाएं टीएमसी के खिलाफ वोट करेंगी. इससे पहले 2021 में पार्टी ने मुस्लिमों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया था. इससे मुस्लिमों में उसकी छवि एंटी मुस्लिम की हो गई थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 minute ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

40 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

2 hours ago