कांग्रेस नेता जयराम रमेश.
INDIA Alliance Rally in Ramlila maidan Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन की दूसरी रैली रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी. यह रैली ऐसे समय में आयोजित हो रही है जब आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की कस्टडी में हैं. वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग रोज कांग्रेस को नोटिस भेज रहा है. पार्टी के बैंक अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है. रैली में शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है.
वहीं पार्टी के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी तीन मंसूबों पर काम कर रही हैं और वो हैं पार्टी के लिए चंदा, ईडी का फंदा और व्यापारियों को डंडा. उन्होंने कहा कि कल की रैली व्यक्ति केंद्रित नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन की रैली है. यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है. रमेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन की पहली रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित हुई थी तो वहीं दूसरी रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही है.
जयराम रमेश ने आगे बताया कि बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई. इसके बावजूद टीएमसी के तमाम बड़े नेता इस रैली में पहुंचेंगे. रैली की थीम लोकतंत्र बचाओ रखा गया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. विपक्षी दलों के टैक्स टैररिज्म किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है. कल की प्रेस वार्ता तक आईटी को 2 नोटिस भेजे गए थे फिर रात को 2 और नोटिस भेजे गए.
कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज ने बताया कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में विपक्षी नेता केंद्र सरकार को महंगाई बेरोजगारी और ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर जमकर घेरेंगे. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को टारगेट किया जा रहा है इस पर पहले चर्चा की जाएगी. कई राज्यों में मंत्री और दो सीएम जांच एजेंसी ईडी की कस्टडी में हैं.
ये भी पढ़ेंः Mukhtar Ansari: अम्मी-अब्बू की कब्र के पास ही मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, भीड़ ने लगाए जिंदाबाद के नारे
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…