गर्लफ्रेंड को 10 मिनट तक Kiss करना पड़ा महंगा, बॉयफ्रेंड हुआ बहरा, डाक्टरों ने बताई वजह

Chinese Boy Became Deaf: चीन से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. इस अजब-गजब खबर में ये दावा किया जा रहा है कि एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इस तरह से किस (KISS) किया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और फिर जांच के दौरान पता चला कि वह बहरा हो चुका है. इसको लेकर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रेमिका को 10 मिनट तक किस करने के बाद बॉयफ्रेंड के सुनने की क्षमता ही खत्म हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों प्रेमी जोड़े चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेस्ट लेक में डेट पर गए थे, जब ये घटना हुई.

मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट ने इस सम्बंध में कहा है कि बीते 22 अगस्त को जब दोनों प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को किस कर रहे थे. तभी ये घटना हुआ. दावा किया गया कि प्रेमिका को किस करने के दौरान ही प्रेमी के कान में तेज दर्द शुरू हुआ और फिर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके कान के पर्दे में छेद हो गया है. इस खबर के बाद से प्रेमी जोड़ों के बीच ये खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोग प्रेमी जोड़े को किस न करने तक की सलाह दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-दुनिया के इस गांव को मिला अजीब अभिशाप…उम्र बढ़ने के साथ ही लड़का बन जाती हैं लड़कियां, वैज्ञानिक भी हैरान

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं

तो वहीं स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी के सुनने की क्षमता गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इससे पहले 2008 में, दक्षिणी चीन की एक युवा महिला के साथ ऐसा हुआ था. उसने भी अचानक सुनने की क्षमता खो दी थी. तो वहीं एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दक्षिणी चीन में पिछले महीने घर पर टीवी देखते समय एक जोड़े की सुनने की क्षमता खत्म हो गई थी.

डॉक्टरों ने कही ये बात

इस केस को लेकर डॉक्टरों ने बताया है कि अधिक जोश के साथ किस करने के दौरान इस तरह की समस्याएं आने की सम्भावना रहती है. चिकित्सकों ने कहा कि तेज किस करने से शरीर में सिहरन उठती है और इस दौरान कान के परदे पर खिंचाव पड़ता है. ऐसे में कान का पर्दा फटने की सम्भावना बढ़ जाती है. फिलहाल इस घटना को लेकर चिकित्सकों ने कहा कि चीनी युवक को स्वस्थ्य होने में दो महीने का वक्त लगेगा. रिपोर्ट की मानें तो करीब 10 मिनट तक दोनों प्रेमी जोड़े स्मूच करते रहे. इसी दौरान प्रेमी के कान में अजीब-सी आवाज हुई और फिर उसे धीरे-धीरे सुनाई देना बंद हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

31 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

43 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

56 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago