देश

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के वोट बैंक में अखिलेश ने लगाई सेंध! PDA के A का बताया नया मतलब, BJP की उड़ी नींद

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं पीडीए के बूते लोकसभा चुनाव में अपनी ताल ठोकने वाले अखिलेश ने इस बार A का नया फुलफार्म बता डाला है, जिससे माना जा रहा है कि, भाजपा की नींद उड़ सकती है. दरअसल पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख ने पीडीए के A फॉर अगड़ा बता दिया है. इसके बाद से ही यूपी की राजनीति में सियासत गरम हो गई है.

बता दें कि, समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को PDA यात्रा शुरू होने के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए. हालांकि इस यात्रा से पहले अखिलेश यादव ने मीडिया को सम्बोधित किया और पीडीए को लेकर पूछे गए सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि माना जा रहा है कि बीजेपी संकट में पड़ सकती है. अखिलेश ने कहा- ‘A फॉर अगड़ा भी है. क्या पिछड़ा ही ऐसा स्टेडियम बना सकता है. जिसने स्टेडियम बनाया वो अगड़ा है और जो स्टेडियम में तस्वीर खिंचवा रहे वो पिछड़ा है.’ अखिलेश ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर से कहा कि ‘पीडीए में ए फॉर अगड़ा…’ इसके बाद से यूपी की राजनीति में हंगामा मच गया है और लोकसभा चुनाव में अखिलेश के नए पैतरे को लेकर जमकर चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: पीजीआई में डॉक्टरों से इलाज के लिए गुहार लगाते रहे BJP के पूर्व सांसद, स्ट्रेचर पर तड़प-तड़प कर हुई बेटे की मौत

भाजपा की खोलेगी पोल

पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि ‘PDA यात्रा में सब शामिल हैं, कोई ऐसा नहीं जो अलग हो रहा हो इससे. जहां हम पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक- मुसलमान भाई की बात कर रहे है वहीं PDA आधी आबादी और अगड़े समाज की भी बात कर रहा है. इसी के साथ भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ये यात्रा भारतीय जनता पार्टी की पोल खोल रही है.”

 

अखिलेश का नया दांव

मालूम हो कि लोक सभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव लगातार यूपी में सक्रिय है और उनके बयान लगातार मीडिया में छाए हुए हैं. वह पीडीए वोटबैंक के बूते लोकसभा चुनाव की नैया पार लगाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के वोट बैंक माने जाने वाले वर्गों को एकजुट करने के लिए अखिलेश लगातार पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों (PDA) को साथ लेकर चलने का दावा कर रहे हैं. ऐसा कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में अगड़ों की संख्या अधिक है और भाजपा को वोट करके सत्ता में लाती है. माना जा रहा है कि, ऐसे में अखिलेश ने PDA के A की नई परिभाषा बताकर भाजपा को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. अखिलेश का ये बयान उस वक्त सामने आया है, जब बीजेपी अपने वोटों को एक-एक कर जुटाने में लगी है. ऐसे में अखिलेश की पीडीए यात्रा शुरू होने से पहले इस बयान ने यूपी की राजनीति में खलबली मचा दी है. लोग इसके कई अर्थ निकाल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

7 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago