देश

MP Election: कांग्रेस ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का ‘गालीगलौज’ वाला वीडियो किया शेयर, लिखा- जनता तोड़ेगी घमंड

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर प्रदेश का सियासी पारा काफी हाई चल रहा है. सभी राजनीतिक दल के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. यहां तक कि एक-दूसरे के पुराने विवादित वीडियो ढूंढ-ढूंढकर कर निकाले जा रहे हैं. चुनाव में नेताओं के ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गालीगलौज कर रहे हैं. कांग्रेस ने एक बार फिर इस वीडियो को पोस्ट कर दिया है. इसके बाद से प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है.

शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का वीडियो कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने फिर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं.

’17 नवंबर को जनता बीजेपी के घमंड का जवाब देगी’

कांग्रेस के महामंत्री सैयद जाफर ने मोहन यादव पर तंज कसते हुए उन्हें गालीबाज मंत्री बताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- शिवराज सरकार के मंत्री खुलेआम गुंडागर्दी पर आमादा, गालीबाज मंत्री मोहन यादव. इसके अलावा मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- बीजेपी नेताओं का चरित्र सामने आया. शिवराज सरकार में मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी मोहन यादव ने जनता को मां-बहन की गालियां दी। शिवराज जी, 17 नवंबर को जनता बीजेपी के घमंड का जवाब देगी.

कांग्रेस के नेताओं की तरफ लगातार इस वीडियो शेयर कर बीजेपी पर हमला बोला जा रहा है. हालांकि यह वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो कांग्रेस और बीजेपी नेता की झड़प का एक वीडियो है. जिसमें मोहन यादव अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे हैं.

बता दें कि प्रदेश में चुनाव को देखते हुए गहमागहमी बनी हुई है. आए दिन सभी दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा. इसके अलावा 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषत किए जाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

8 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago