देश

UP Politics: “समाजवादी पार्टी कर चुकी है समाप्तवादी पार्टी बनने की तैयारी…” अखिलेश के PDA पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में जुबानी जंग जारी है. जहां एक ओर सपा की ओर से अखिलेश यादव लगातार भाजपा को यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर हराने का अभियान चला रहे हैं और लगातार भाजपा सरकार की खामियां गिनाने में जुटे हैं तो वहीं भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगातार अखिलेश की पीडीए पर हमला बोल रहे हैं.

यूपी के ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखि‍लेश यादव पर न‍िशाना साधते हुए कहा है कि,”उनका(समाजवादी पार्टी) PDA परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी है. उनका PDA पिछड़े, अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए नहीं है. इसी के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा है कि, “2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने की तैयारी कर चुकी है.” तो वहीं एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि, आज डबल इंजन की सरकार में लगातार प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: हिंदू संगठन ने ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पर रोक के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, पूजा शुरू कराने की मांग

अब तीनों लेंगे एक साथ

तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार मथुरा, काशी और विश्वनाथ को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं. हाल ही में लखनऊ में आयोजित रामकथा में उन्होंने कहा कि, मथुरा ,काशी और विश्वनाथ तीनो लेंगे एक साथ. देवकी नंदन ठाकुर की रामकथा में रामजन्मभूमि आंदोलन के समय गूंजे संघ के नारे ‘मथुरा, काशी और विश्वनाथ, तीनो लेंगे एक साथ’ को दोहराते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, ASI की रिपोर्ट के बाद काशी में भी हर हर महादेव हो गया है. इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. तो वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा था कि राम लला का विराजमान होना मतलब राम राज्य की शुरुआत होना है. ये हमारे लिए गर्व की बात है. उन्होंने अयोध्या में उमड़ रही भक्तों की भीड़ को लेकर कहा कि, जिस प्रकार से राम भक्तों का जनसैलाब अयोध्या धाम की ओर उमड़ रहा है. उससे भारी भीड़ हो गई है मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि जल्दबाजी न करें. उन्होंने कहा कि, सरकार ने सुरक्षा की व्यवस्था की हुई है और सभी प्रबंध भी किए हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

20 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

40 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

56 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago