मनोरंजन

Yami Gautam की फिल्म Article 370 के टीजर में दिखी दमदार एक्टिंग, देखें कैसे 70 सालों तक जलता रहा कश्मीर

Article 370 teaser: साल 2024 में बॉलीवुड की धमाकेदार एक्ट्रेस यामी गौतम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का टीजर रिलीज रिलीज हो गया है. फिल्म में यामी एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं, जो घाटी से धारा 370 के विशेष विशेष दर्जा हटाने की कहानी पर आधारित है.बीते दिन इसका पोस्टर भी रिलीज किया गया. फिल्म को ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के मेकर्स ने प्रोड्यूस किया.

रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

टीजर में यामी गुस्से में कहती हैं, कि कश्मीर में आतंकवाद एक धंधा है, जो आजादी की मांग करने वाले लोगों के लिए भ्रष्ट राजनेताओं द्वारा चलाया जा रहा है. ये भ्रष्ट अधिकारी और राजनेता अपनी जेब गरम करने में लगे हुए हैं. इसके बाद टीजर में जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा वापस लेने का एलान होता है और इसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया जाता है.

आर्टिकल 370 को खत्म करने की कहानी

टीजर के दौरान लिखा हुआ आता है, ‘कश्मीर… भारत का चमकता ताज… 70 सालों से जल रहा… भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद.’ वीडियो के आखिर में यामी गौतम के चेहरे पर खून है और वह किसी पर बंदूक ताने खड़ी हैं. आगे स्क्रीन पर वॉयसओवर सुनाई देता है जिसमें घोषणा होती है कि 5 अगस्त 2019 से जम्मू कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा आर्टिकल 370 लागू नहीं होगा. यामी ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक देश, एक संविधान.’

कब रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने बताया कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम, प्रियामणि, वैभव तत्ववादी, अरुण गोविल और राज अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. इसके डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले हैं. फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

17 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

20 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

49 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

56 minutes ago