देश

सिगरेट और तंबाकू पर चढ़ेगा टैक्स का बोझ, लोकसभा से पास हुआ बिल, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?

Excise Amendment Bill 2025: संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को लोकसभा ने सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल, 2025 को ध्वनिमत से पास कर दिया. अब यह बिल राज्यसभा में जाएगा. इसमें तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों जैसे सिगरेट, हुक्का, जर्दा और चबाने वाले तंबाकू पर ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लगाने का प्रावधान है.

क्यों लाया गया यह बिल?

दरअसल, GST लागू होने के बाद तंबाकू पर एक अस्थायी मुआवजा सेस लगाया गया था जो राज्यों को राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए था. अब वह सेस खत्म होने वाला है. सरकार नहीं चाहती कि तंबाकू उत्पादों पर टैक्स कम हो जाए. इसलिए नया बिल लाकर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा रही है ताकि इनका इस्तेमाल घटे और लोग बुरी आदतों से दूर हों. साथ ही सरकार को ज्यादा टैक्स मिलेगा, जिसे स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा पर खर्च किया जा सकेगा.

किन उत्पादों पर असर पड़ेगा?

  • सिगरेट, सिगार और चुरूट पर लंबाई के हिसाब से प्रति 1000 स्टिक पर 5,000 से 11,000 रुपये तक टैक्स लगेगा.
  • चबाने वाले तंबाकू पर अब पहले से कहीं ज्यादा, यानी दोगुनी से भी अधिक ड्यूटी वसूली जाएगी.
  • कच्चे तंबाकू पर 60 से 70 प्रतिशत तक उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा.
  • हुक्का तंबाकू पर करीब 40 प्रतिशत तक टैक्स तय किया गया है.
  • सिगार, जर्दा और पान मसाला जैसे उत्पादों पर भी नई दरों से ड्यूटी या सेस लागू होगा.

बिल का प्रस्ताव

इस बिल में साफ कहा गया है कि GST कंपेंसेशन सेस हटाकर उसकी जगह एक्साइज ड्यूटी लगाई जाएगी. यानी अब तंबाकू उत्पादों पर 28% जीएसटी के साथ यह नया टैक्स लागू होगा. सुप्रिया सुले ने संसद में बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह धूम्रपान रोकने में मदद करेगा लेकिन तंबाकू किसानों का भी ध्यान रखना जरूरी है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसानों के लिए अलग योजना बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें-बंगाल BJP सांसदों के साथ PM मोदी ने की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव पर दिया ‘मेहनत’ और ‘जीत’ का मंत्र

सीतारमण का बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह उपकर नहीं बल्कि उत्पाद शुल्क है, जो राज्यों के साथ साझा होगा. उन्होंने बताया कि भारत में सिगरेट पर कर बोझ अभी 53% है, जबकि WHO का मानक 75% है. ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देशों में यह दर 80-85% तक है. सीतारमण ने साफ कहा, “हम नहीं चाहते कि सिगरेट अब किफायती रहे.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

18 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

34 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

52 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago