उत्तर प्रदेश

नाबालिग दुल्हन…45 का दूल्हा! शादी की जिद पर अड़ा तो इमाम ने किया निकाह से इनकार

Bijnor News: यूपी के बिजनौर शहर के लोग उस समय हैरान रह गए, जब एक 45 साल का दूल्हा 15 साल की नाबालिग से निकाह करने के लिए उसके दरवाजे पर बारात लेकर पहुंच गया. निकाह कराने जब इमाम लड़की के घर पहुंचा तो यह नजारा देख दंग हो गया. उसने समझदारी दिखाते हुए निकाह कराने से इनकार कर दिया और लड़की के परिजनों को भी समझाया. तब जाकर घरवाले शादी कराने से इनकार कर दिये और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई.

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बिजनौर के मोहल्ला बक्शीवाला में एक व्यक्ति के घर स्योहारा से बारात पहुंची थी. बारात को देख पड़ोसी कानाफूसी करने लगे, क्योंकि बारात में सिर्फ 25 लोग ही पहुंचे थे. बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचते ही दुल्हा जल्द से जल्द निकाह पढ़ाने की जिद करने लगा. हालांकि लड़की के घर वाले पहले बारातियों को भोजन-पानी कराना चाह रहे थे. उसके बाद ही निकाह की रस्म पूरी करने की बात कही.

दूल्हा लगातार निकाह की कर रहा था जिद

जिसके बाद बारात को खाना-पीना खिलाया जाने लगा. इस दौरान भी दूल्हे के द्वारा बार-बार जल्दी निकाह पढ़ाने की जिद की जाती रही, तो लोगों को शक हो गया. जब निकाह पढ़ाने के लिए इमाम साहब मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दूल्हे की उम्र तो 45 साल के करीब है. वहीं दुल्हन देखने में कम उम्र की लग रही थी. जिसे देखकर इमाम साहब ठिठक गए. उन्होंने जिद कर दुल्हन का आधार कार्ड मंगवाया तो भेद खुल गया. इमाम साहब ने तुरंत निकाह पढ़ाने से मना कर दिया.

इमाम साहब ने कानूनी जानकारी देकर मनाया

दुल्हन के परिजनों के द्वारा जब ना-नुकर किया जाने लगा तो इमाम साहब ने तुरंत कानूनी नियमों की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने शादी कराने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- ‘एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे…’ घूंघट काढ़े दुल्हन ने गिटार से छेड़ा ऐसा तार, लोग बोले- ये तो ड्रीम गर्ल है भाई!

दो शादी पहले कर चुका था दूल्हा

जब ये बात लोगों को पता चली तो लोग हैरान रह गए. वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक दूल्हा पहले ही दो शादियां कर चुका है. इस बार वो तीसरी बार शादी करने के फिराक में था. वहीं जब दूल्हे को इस मामले की जानकारी मिली तो वह आग-बबूला हो गया. हालांकि काफी समझाने के बाद वह बिना दुल्हन के बारात के साथ वापस लौट गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

21 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

21 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago