देश

लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान

लखनऊ के अलीगंज इलाके से सोमवार को एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई. पुरनिया क्षेत्र की एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय इमारत में अचानक आग भड़क उठी. कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे भवन में फैल गया, जिससे अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया. बताया जा रहा है कि उस वक्त बिल्डिंग में छात्र और कर्मचारी मौजूद थे. धुएं के कारण कई लोग वहीं फंस गए.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब 10 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत और बचाव कार्य में पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी जुटी रहीं.

बचाव दल ने इमारत की पिछली दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की. इसी रास्ते से कई लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

अस्पताल में घायलों का इलाज

घायलों को तुरंत किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब 22 से 23 लोगों को लाया गया था, जिनमें से 15 को मृत अवस्था में ही लाया गया. फिलहाल 8 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें 6 की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

सरकार की मदद और सीएम का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहे.

सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मौके पर पहुंचकर हालात देखे और इसे बेहद भयावह हादसा बताया. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और हालात की जानकारी ली.

ये भी पढ़ें: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, मंत्री अशोक चौधरी ने पुलिस कार्रवाई पर उठाया गंभीर सवाल

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

41 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

57 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago