देश

UP News: आज UP के युवाओं को बड़ा तोहफा देगी सरकार, 9055 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे CM योगी, PM मोदी देंगे संदेश

UP News: यूपी सरकार आज प्रदेश के युवाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. रोजगार के मोर्चे पर आज यूपी के लिए गुड न्यूज आई है. अगले साल लोकसभा चुनाव भी हैं. ऐसे में सरकार पूरी तरह से युवाओं पर फोकस कर रही है. युवाओं को रोजगार को ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें इसी दिशा में सरकार ने बढ़ा कदम उठाया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को 9055 नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हो रहें हैं. पीएम मोदी खुद डबल इंजन की सरकार और विकास कार्यों की बात करते रहे हैं जिनमें रोजगार भी शामिल है. बता दें कि पुलिस, पीएसी और फायरब्रिगेड की भर्तियां की गई हैं.

यूपी सरकार भी राज्य में विकास को रफ्तार देने के लिए युद्धस्तर पर जुटी है. ऐसे में प्रदेश में रोजगार और कारोबार बढ़ाने की दिशा में लगातार काम हो रहे हैं. देश-विदेश से निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए न्यौता दिया जा रहा है.

हाल ही में लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था. जिसमें यूपी के विकास के लिए 18 हजार से ज्यादा एमओयू साइन हुए हैं. इससे प्रदेश में करीब 33 लाख करोड़ का निवेश होना है. सरकार ने दो करोड़ नौकरियों का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: ‘UP में का बा’ पर सीएम योगी का जवाब- ‘यूपी में बाबा बा न…’ इशारों-इशारों में अखिलेश पर कसा तंज

वहीं, विपक्ष लगातार सरकार पर रोजगार को लेकर हमलावर रहता है. सरकार की नजर अगले साल के लोकसभा चुनाव पर भी है. ऐसे में यूपी सरकार भी विपक्ष को कोई मौका देने के मूड में नहीं है. माना जा रहा है कि आज के कार्यक्रम में सीएम योगी इसी दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए राज्य में 37 हजार कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती का भी ऐलान कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

37 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

47 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago