देश

Lucknow: एक लाख के लिए दोस्त ने ईंट से कुचलकर की युवक की हत्या, शव को जलाकर जंगल में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस ने एक मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. बंथरा पुलिस ने सनी की हत्या के मामले में उसके दोस्त विक्रम सिंह उर्फ दुर्गेश को गिरफ्तार किया है और इसके बाद पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त को शराब पिलाकर मार डाला था और शव को जला दिया था. दुर्गेश ने ये भी खुलासा किया है कि उसने एक लाख रुपये हड़पने के लिए इस पूरी घटना को अंजाम दिया था. सनी नौ अगस्त को अपने घर से लापता था और बहुत ढूंढने के बाद भी नहीं मिला था.

पुलिस को रविवार को बिजनौर के जंगल से बंथरा निवासी सनी का शव मिला था. वह पांच दिन से लापता था और उसके परिजनों ने बंथरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. इसी के बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की थी. छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे थे, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त दुर्गेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया. उसने बताया कि एक लाख रुपये के लिए उसने ईंट मारकर अपने दोस्त की हत्या की और उसी की बाइक से पेट्रोल निकालकर शव को जला दिया था. इसके बाद बाइक और एक लाख रुपये लेकर वह भाग निकला था.

ये भी पढ़े- Meerut: मेरठ में युवती से सरेआम हुई छेड़खानी और मारपीट, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल, CCTV फुटेज वायरल

बता दें कि रविवार को बिजनौर स्थित अनन्या सिटी के पीछे स्थित बबूल के जंगल में एक युवक का अधजला शव पुलिस को मिला था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था. बंथरा पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो पांच दिन से लापता बंथरा के बीबीपुर निवासी सनी के पिता अवधेश को दिखाया और शव के पास से मिले सामान को दिखाया. पिता ने अपने बेटे की चप्पल पहचान ली और इस तरह से कई दिनों से गायब सनी का शव मिला तो पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया. बंथरा पुलिस ने शक के आधार पर सनी के दोस्त विक्रम सिंह उर्फ दुर्गेश को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. पहले तो दुर्गेश ने पुलिस को बहकाने की कोशिश की लेकिन फिर वह टूट गया और सब कुछ सच बता दिया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.

आरोपी के मन में आ गया था लालच

एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी ने बताया कि दुर्गेश ने पूछताछ में बताया है कि सनी के पिता ने आठ अगस्त को पांच बिसवा जमीन बेची थी और एक लाख रुपये सनी को भी दिए थे. एसीपी ने बताया कि दुर्गेश ने पूछताछ में बताया है कि नौ अगस्त को सनी रुपये जमा करने आर्यावर्त बैंक बाइक से जा रहा था. चूंकि उससे उसकी अच्छी दोस्ती थी इसलिए उसने उसे बाइक पर बैठा लिया और फिर दोनों साथ में बैंक की ओर जाने लगे. दुर्गेश ने बताया कि रास्ते में उसके मन में लालच आ गया और वह सनी को जंगल में ले गया. उसने सनी को अधिक शराब पिला दी और फिर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और रुपए ले लिए. फिर उसी की बाइक से पेट्रोल निकालकर उसका शव जला दिया और बाइक लेकर भाग गया. किसी को कोई शक न हो, इसीलिए बाइक को बंथरा इलाके में लावारिस छोड़ दिया घर चला गया.

सनी नौ अगस्त को देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन वह नहीं मिला. उसका मोबाइल भी बंद था. दस अगस्त को परिवार वाले उसे ढूंढते रहे. जब दुर्गेश से पूछा गया तो उसने परिवार वालों को किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया. गांव वालों ने बताया कि सनी के साथ दुर्गेश को बाइक पर बैठकर साथ जाते हुए देखा था. घर वालों ने 11 अगस्त को बंथरा थाने में सनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

5 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

10 minutes ago

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

17 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

20 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

29 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

47 minutes ago