देश

Barabanki: साल भर पहले बैंक खाते में आए थे 1.50 करोड़ रुपये, अभी तक नहीं उठा इस रहस्य से पर्दा, जांच जारी

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शख्स के खाते में एक साल पहले आए 1.50 करोड़ का रहस्य आज भी बरकरार है. जानकारी सामने आ रही है कि, पिछले साल इसी माह में दिल्ली सरकार बिजनेस ब्रांच के नाम के बैंक अकाउंट से बाराबंकी जिले की मसौली ग्राम पंचायत के बैंक अकाउंट में 1,58,92,994 रुपये आए थे. हालांकि उस समय इस रकम को निकालने को लेकर अधिकारियों ने रोक लगा दी थी लेकिन गहराते इस रहस्य को लेकर अब शासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन की मांग की है. ताकि इस रहस्य से पर्दा उठ सके.

सूत्रों के मुताबिक 22 अगस्त 2022 को जिले की ग्राम पंचायत मसौली के ग्राम निधि के बैंक खाते में 1,58,92,994 रुपये आ गए थे. फिलहाल ये मामला हाल ही में सीडीओ एकता सिंह के सामने आया था. उन्होंने डीपीआरओ को जांच सौंपी है और जल्द ही उसकी रिपोर्ट मांगी है. सीडीओ ने संबंधित अकाउंट में लेन-देन पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी. इस मामले में ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है कि सोमवार को जांच अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने बैंक गए थे और बैंक अकाउंट की बैलेंस सीट प्राप्त की है. जिस अकाउंट से यह रकम ग्राम पंचायत के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी, उसकी सारी डिटेल लेकर डीपीआरओ बैंक से लौट आए थे.

ये भी पढ़ें- Video: ध्वजारोहण के समय एमपी के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी चक्कर खाकर जमीन पर गिरे, अस्पताल में भर्ती

डीपीआरओ ने मीडिया को जानकारी दी कि शासन को पत्र लिखा गया है और बिना किसी योजना के ग्राम पंचायत मसौली के बैंक एकाउंट में जो रकम आई है, उसको लेकर मार्गदर्शन मांगा गया है. उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में पंचायतीराज निदेशालय से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला है. उन्होंने ये भी बताया है कि फिलहाल लगता है कि गलती से यह रकम ट्रांसफर हुई है, लेकिन इस रकम को अभी तक किसी ने वापस भी नहीं लिया है. इसी वजह से इसका रहस्य बरकरार है लेकिन अब नए सिरे से इसको लेकर जांच की जा रही है. इस मामले में एक सवाल ये भी उठ रहा है कि ग्राम पंचायत मसौली के अकाउंट में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर होने के बाद तत्कालीन सचिव और बीडीओ ने इन पैसों को लेकर जांच पूरी क्यों नहीं की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

39 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago