देश

Lucknow: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए दुकान से उड़ाए गहने, पुलिस ने प्रेमी जोड़े को किया गिरफ्तार

Lucknow. वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए एक युवक ने सुनार की दुकान से गहने उड़ा डाले. हालांकि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला लखनऊ के गुडंबा इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को देने के लिए सुनार की दुकान से टप्पेबाज ने सोने की झुमकी और बाली चुराई और नौ-दो ग्यारह हो गया. लेकिन सीसीटीवी से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों का पीछा किया और फिर दोनों को गिरफ्तर कर जेल भेज दिया. दोनों के पास से पुलिस ने झुमकी और बाली बरामद की है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार टप्पेबाज सीतापुर अटरिया का रहने वाला रंजीत सोनी और उसकी गर्लफ्रेंड अंजलि है. अंजलि सिधौली की रहने वाली है. रंजीत जानकीपुरम में और अंजलि गोड़ियनपुरवा में किराए के मकान में रहती थी.

ये भी पढ़ें-  Lucknow: क्या अब लखनऊ का भी बदल जाएगा नाम? BJP सांसद ने PM मोदी, सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिठ्ठी

इंस्पेक्टर गुडंबा आलोक कुमार राय ने बताया कि कुर्सी रोड पर गायत्री मंदिर के पास नीतू रस्तोगी की सोने-चांदी की दुकान है. पांच फरवरी की शाम रंजीत अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुकान पहुंचा था. वहां पर उसने झुमकी और बाली दिखाने को कहा. इस बीच रंजीत ने झुमकी और बाली पर हाथ साफ कर दिया और पसंद न आने की बात कहकर चला गया. दोनों के जाने के बाद कर्मचारी ने जेवर का डब्बा चेक किया तो उसमें झुमकी और बाली कम थी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और मुकदमा दर्ज कराया गया. इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को पहाड़पुर तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

लगी थी शर्त

इंस्पेक्टर ने बताया कि रंजीत की गर्लफ्रेंड अंजलि ने उससे वैलेंटाइन वीक में गिफ्ट मांगा था. रंजीत के पास रुपये नहीं थे. इस पर उसने दुकान से टप्पेबाजी करने की शर्त लगाई थी. योजना बनाकर दोनों दुकान गए थे. इसके बाद रंजीत वहां से झुमकी और बाली लेकर चला गया था. वैलेंटाइन डे में रंजीत को गर्लफ्रेंड अंजलि को यह गिफ्ट देना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एक-डेढ़ GB वाला खत्म कर दिया, लेकिन अब Airtel लाया 77 दिनों वाला सस्ता प्लान, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

Airtel Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 77 दिनों की वैलिडिटी वाला…

26 seconds ago

India Semiconductor Mission 2.0: पीएम मोदी का सेमीकंडक्टर CEOs को संदेश- भारत बनेगा उभरती तकनीक का ग्लोबल लीडर

India Semiconductor Mission 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर राउंडटेबल में उद्योग को पूरा समर्थन,…

2 minutes ago

‘कभी दोस्त, कभी विरोधी…’: शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को एडवांस में दी बर्थडे की बधाई, पुरानी तस्वीरें की शेयर

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी है.…

14 minutes ago

‘चाचा कांग्रेस विधायक…पिता स्वास्थ्य अधिकारी’ बिना ड्यूटी जाए हर महीने 70 हजार सैलरी उठा रही थी डॉक्टर भतीजी

Karnataka Congress News: कर्नाटक में सत्ता के दुरुपयोग का एक चौंका देने वाला मामला सामने…

16 minutes ago

Explainer: नए UPI फ्रेमवर्क में P2P लेन-देन पूरी तरह फ्री, ₹2000 से कम के मर्चेंट पेमेंट पर भी नहीं लगेगा MDR

New UPI Guidelines: वित्त मंत्रालय ने नए यूपीआई फ्रेमवर्क पर स्थिति साफ करते हुए कहा…

30 minutes ago

सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की लत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त: केंद्र सरकार से पूछा, ‘क्या बना रहे हैं कोई खास नीति?’

सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की लत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने चिंता जताई है. कोर्ट ने…

39 minutes ago