आरोपी मदरसा शिक्षक
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक आठ साल की बच्ची ने मदरसा शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही मां पर मौलाना के पास भेजने का आरोप लगाया गया है. बच्ची के पिता ने पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर से मदरसा शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की है और लिखित शिकायत दी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मदरसा शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एक पिता ने मदरसे के शिक्षक पर उसकी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और मलिहाबाद कोतवाली में तहरीर दी है. घटना को लेकर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ओमान में नौकारी करते हैं. उन्होंने बताया है कि वह हर साल 5 माह के लिए ओमान जाते हैं. ओमान जाने से पहले उन्होंने अपनी 8 साल की बच्ची का दाखिला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत न्यू हैदरगंज स्थित इस्लामिया शम्सुल उलूम मदरसे में करा दिया था. इसी के साथ ही पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी गैरहाजिरी में मदरसा शिक्षक मौलाना आब्दीन उसके घर आने जाने लगा. इस बीच मदरसा शिक्षक ने पीड़ित की पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर उसकी पत्नी भी मौलाना के साथ रहने लगी और मदरसा शिक्षक ने उसकी बेटी को मदरसे के हॉस्टल में रखवा दिया.
शख्स ने बताया कि मदरसा शिक्षक और उसके भाई ने बच्ची के संग घिनौनी हरकत की. बच्ची ने बताया है कि जब उसने मौलाना की हरकत के बारे में अपनी मां से कहा तो उन्होंने उसकी पिटाई की और मां ही उसको मौलाना के पास भेजती थी. पीड़ित ने बताया कि एक महीने पहले वह ओमान से लौटा, तब वह बेटी से मिलने पहुंचा. इस पर बेटी ने उसे पूरी बात बताई. इस सम्बन्ध में पीड़ित ने पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई. इसी के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है. इस मामले में इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेश सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर आरोपी मदरसा शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है. इसी के साथ ही पुलिस ने बच्ची की मां और मौलाना आब्दीन को गिरफ्तार भी कर लिया है और उसके फरार भाई की तलाश की जा रही है. इसी के साथ ही बच्ची के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाले मौलाना के अन्य भाइयों अलीम, शलीम, शमीम, हमीम और शाद को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…