फोटो-सोशल मीडिया
FIR on Dolly Sharma: उत्तर प्रदेश कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है. उनकी सास पुष्पा शर्मा ने उनके ऊपर जबरन घर में घुसने और क़ब्ज़ा करने का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि डॉली शर्मा कुछ गुंडों के साथ उनके घर पहुंची और डरा धमकाकर घर की चाबी छीन ली. फिलहाल इस प्रकरण में कांग्रेस नेता के साथ ही 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना लिंकरोड इलाके में मुक़दमा दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. तो दूसरी ओर डॉली शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता पुष्पा शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि, उनकी बहू डॉली शर्मा ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उनके सूर्य नगर वाले घर पर कब्जा कर लेगी. पुष्पा शर्मा ने ये भी आरोप लगाया है कि 9 फरवरी शाम क़रीब साढ़े आठ बजे वो 15-20 गुंडों को साथ लेकर उनके घर आई और उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को डरा धमकाकर उनसे गेट की चाबी ले ली और घर में घुस गई. इसी के साथ ही सास ने ये भी आरोप लगाया है कि उसने ज़बरदस्ती गन प्वाइंट पर ये भी लिखवा लिया कि हम आपको चाबी दे रहे हैं. तो वहीं इस पूरे मामले में पुष्पा शर्मा ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है और कहा है कि इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता डॉली समेत 15-20 लोगों के ख़िलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. वहीं दूसरी ओर डॉली शर्मा ने ख़ुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह दस साल से अपने बच्चे और पति के साथ इसी घर में रह रही हैं. उसके सभी दस्तावेज इसी घर के एड्रेस पर बना हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि, घर में पारिवारिक विवाद चल रहा है लेकिन इसे बढ़ाने के लिए मामले को तूल दिया गया है.
पुष्पा शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं दीपक शर्मा और डॉली शर्मा को घर से बेदख़ल कर चुकी हूँ. इस बारे में कोर्ट का आदेश भी आ चुका है. बावजूद इसके वह मेरे घर में घुस गई है. इसी के साथ ही पुष्पा शर्मा ने दावा किया है कि, कोर्ट ने भी उनकी बहू को उनके घर में हस्तक्षेप करने से मना किया है, लेकिन बहू कोर्ट का आदेश नहीं मान रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…