देश

Lok Sabha Election 2024: “भतीजे भागे, अब चाचा की हार का अंतर बढ़ाएंगे कार्यकर्ता…” शिवपाल को मिलने पर भाजपा सांसद ने ली चुटकी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) द्वारा लगातार उम्मीदवारों का नाम घोषित किया जा रहा है. इसी दौरान तीसरी लिस्ट भी मंगलवार को जारी कर दी गई. तो वहीं बदायूं लोकसभा सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बना दिया है और यहां से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट काट दिया है. इसको लेकर यहां से भाजपा की सांसद संघमित्रा मौर्य ने चुटकी ली है और कहा कि हार के डर से भतीजे धर्मेंद्र यादव मैदान छोड़कर भाग गए हैं और अब चाचा यानी शिवपाल आए हैं. उनको बड़े अंतर से हराने के लिए कार्यकर्ता और बदायूं की जनता कार्य करेगी.

भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र बदायूं से भाजपा के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से घबराकर बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव मैदान छोड़कर भाग गए. उन्होंने आगे कहा कि “लोकसभा क्षेत्र बदायूं के कार्यकर्ता बंधुओं के साथ मिलकर पूर्व सांसद की पांच वर्ष में हार की हैट्रिक बनने से रह गई, लेकिन वे जहां भी चुनाव लड़ेंगे, हम सब कार्यकर्ता मिलकर पूर्व सांसद की हार की हैट्रिक बनाएंगे.’

इसी के साथ ही शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “अब चाचा (शिवपाल) आए हैं. वह 2019 के चुनाव में फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी से चार लाख तीन हजार नौ सौ पचास वोट से हार गए थे. अब बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता मिलकर चाचा की हार का अंतर और बढ़ाएंगे.’ मौर्य ने आगे कहा कि, ‘जनता ने अबकी बार 400 पार का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को दे दिया है. एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ बदायूं में फिर से कमल खिलाएंगे.’

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे उत्तराखंड के सीएम धामी, बोले- ‘अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड सदन’

बता दें कि सपा ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पांच और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. तो वहीं सपा ने बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव को इस सीट से उतारा है तो वहीं धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है. हालांकि धर्मेंद्र आजमगढ़ में हुए पिछले लोकसभा उपचुनाव में बतौर सपा प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

6 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

6 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

6 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

7 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

7 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 hours ago