देश

UP News: अब धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ मुहिम चलाएगा RSS, मोहन भागवत ने युवाओं से कही ये बड़ी बात

Lucknow: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. अब संघ लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ मुहीम चलाने जा रहा है. बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में हुई बैठक में धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी सामाजिक समस्याओं को रोकने का मुद्दा उठा था और इसी के बाद समाज में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की मुहिम को लेकर योजना बनाई गई है.  मोहन भागवत ने कहा कि संघ की शाखा, सेवा कार्य और सामाजिक समरसता से समाज को जागरूक किया जा सकता है. उन्होंने संघ में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया.

सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत लखनऊ प्रवास पर थे. इस दौरान उन्होंने कई बैठकें कीं और लोगों की समस्या भी सुनीं. इसी के बाद मोहन भागवत ने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने की बात कही. बैठक के दौरान एक स्वयं सेवक ने जब धर्मांतरण का मुद्दा उठाया तो संघ प्रमुख ने कहा कि धर्मांतरण नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि संघ की शाखा स्थापित होने से ही धर्मांतरण, लव जिहाद, नशा, सामाजिक भेदभाव सहित अन्य सामाजिक समस्याओं का समाधान होगा. साथ ही उन्होंने सलाह दी कि इस तरह की समस्याओं से लड़ने के लिए हिंदू समाज को जागरूक करना होगा.

ये भी पढ़ें- UP News: माफिया अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम को UP STF ने किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का था इनाम

संघ में बढ़े युवाओं की भागीदारी

संघ में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर देते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को शाखा व संघ की सेवा कार्य से जोड़ने पर बल देना चाहिए.  उन्होंने कहा कि युवा या व्यवसायी व्यस्तता के चलते सीधे शाखा में नहीं आ सकते हैं, उन्हें अन्य किसी सेवा कार्य, आयाम या गतिविधि से जोड़ा जाए. इस मौके पर संघ प्रमुख ने हर वर्ग के लिए शाखा लगाने की बात कही. वहीं शताब्दी वर्ष की योजना को लेकर कहा कि शताब्दी वर्ष तक छोटी-छोटी बस्तियों व गांव तक शाखा लगनी चाहिए. छोटे बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए शाखा स्थापित करें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago