देश

Jhansi News: अपना दल विधायक के भाई को पुलिस ने भेजा जेल, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर मऊरानीपुर विधानसभा सीट से विधायक डॉ रश्मि आर्य के छोटे भाई अंकित वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने ये कार्रवाई अंकित की पत्नी की शिकायत पर की है. पत्नी सोनम सिंह ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसका पति अवैध तमंचा लेकर घर में घुस आया है और उसकी हत्या करना चाहता है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें अंकित हाथ में असलहा लिए दिखाई दे रहा है.

सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की शिकायत करने वाली महिला सोनम सिंह ने पुलिस को जानकारी दी क, उसके पति ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी थी और जान से मारने के लिए कट्टे का बंदोबस्त किया. सोनम सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि इससे पहले उनका घर आठवीं मंजिल पर था और ये घर इतनी ऊंचाई पर इसलिए लिया गया था, क्योंकि उसे धक्का देकर मारा जा सके, इसका प्रयास भी किया गया. सोनम की शिकायत पर पुलिस ने अवैध तमंचा और ज़िंदा कारतूस बरामद होने के बाद अंकित को जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- Moradabad News: घर की छत पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा हड़कम्प, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

अपना दल की विधायक का भाई है अंकित वर्मा

आरोपी अंकित वर्मा की बड़ी बहन रश्मि आर्य अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल की विधायक हैं. सोनम सिंह ने बताया कि पुलिस भी विधायक के दबाव में काम कर रही है. सोनम ने ये भी आरोप लगाया कि उनके पति ने उनको कोर्ट में भी जान से मारने की धमकी दी. सोनम ने कहा कि पुलिस अपराधी के हिसाब से काम कर रही है. इसीलिए उनको पुलिस पर भरोसा नहीं है और उन्होंने इस मामले में न्याय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है.

आरोपी को भेजा गया जेल

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में अंकित वर्मा को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उनकी पत्नी ने 112 पर सूचना दी थी कि उनकी हत्या के लिए उनके पति अवैध असलहा लेकर आए हैं. सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची थी और मौके से अवैध असलहा पाया गया था, जिसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

26 seconds ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

18 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

36 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

36 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

48 minutes ago