देश

ISI के इशारे पर काम कर रहे 2 खालिस्तानी आंतिकयों का एनकाउंटर, दो हैंड ग्रेनेड बरामद

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादियों का एनकाउंटर किया. पुलिस के इस एनकाउंटर में दो आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई है.

ISI से जुड़े तार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकी हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे. लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि हमने पहले ही एक टेरर मॉडयूल का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को पकड़ा है. आज बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) संगठन के दो आतंकियों का इनपुट था, जो ISI के इशारे पर का काम कर रहे थे. हमने घेराबंदी की और मुठभेड़ में दोनों संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने बरामद किए हथियार

इस मुठभेड़ में पुलिस ने खालिस्तानी आतंकियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड और पांच पिस्टल बरामद किए. आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना मिली थे ही पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था. लेकिन पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो आतंकी घायल हो गए. फिलहाल आरोपियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Viral: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही मीम-वर्ल्ड एक्टिव- ‘बेटा तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं..’

मामले में पुलिस द्वारा अधिक जानकारी जुटाई जा रही है. खालिस्तानी आतंकियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. इलाके में जगह-जगह चेकिंग की जा रही है. साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने और स्थिति पर निगरानी रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

11 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

53 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago