Bharat Express DD Free Dish

Viral: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही मीम-वर्ल्ड एक्टिव- ‘बेटा तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं..’

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर मीम-वर्ल्ड (Meme World) एक्टिव हो गया है. यूजर्स ने नीतीश और तेजस्वी पर मजेदार मीम शेयर किए, जिनमें “मैं तो परमानेंट हूं सर” सबसे ट्रेंड में रहा.

Nitish-Kumars-oath-triggers-a-flood-of-viral-memes-online.

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा पलटवार देखने को मिला है. लंबी चर्चाओं और सियासी हलचल के बीच आखिरकार राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जेडीयू (JDU) के प्रमुख नेता नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं.

नीतीश कुमार के शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर मीम वर्ल्ड पूरी तरह एक्टिव हो गया है और यूजर्स ने नीतीश कुमार और उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदी तेजस्वी यादव को लेकर मजेदार मीमों की झड़ी लगा दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन मीम्स को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और बिहार की राजनीति एक बार फिर लोगों के मनोरंजन का केंद्र बन गई है.

“मैं तो परमानेंट हूं सर”

नीतीश कुमार के रूप में मीम शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “नीतीश कुमार भी लाइक”. यह मीम थ्री ईडियट्स फिल्म के एक लोकप्रिय सीन पर आधारित है. इस पोस्ट पर ढेरों प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, एक यूजर ने लिखा, “जलवा है सर का” तो दूसरे ने उनके लंबे कार्यकाल का जिक्र करते हुए टिप्पणी की, “पूरे 20 साल से लगे हुए हैं.”

Permanet-Ho-sir- MEMENitish Kumar meme-5.j

ये भी पढ़ें: Bihar New Cabinet: जानें CM नीतीश के साथ कितनी महिलाओं ने ली मंत्री पद की शपथ, कहां-किसे मिली थी जीत? 

“बेटा, तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं…”

यह मीम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है. इसमें यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में न केवल नीतीश कुमार पर टिप्पणी की, बल्कि राजद नेता तेजस्वी यादव को भी मजाक का हिस्सा बना लिया. मीम में लिखा गया है, “बेटा, तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं…” Nitish Kumar meme-2.Nitish kumar meme-4.jNitish Kumar meme-



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read